Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया- कोचिंग से लौट रही किशोरी को अगवा कर झाड़ी में फेंका, मचा हड़कंप

Published

on

बलिया। जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत एक लड़की को अगवा करने आये नकाबपोश बदमाशो ने कोचिंग से लौट रही किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अचेत कर दिया। दूसरी किशोरी की पहचान होने पर उसे झाड़ी में फेंक भाग निकले। समय पर घर न पहुचने से घबराए परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में किशोरी को गांव के बगल में झाड़ी में पाया।

उसे तत्काल उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है। किशोरी को अचेतावस्था में करने के पीछे क्या राज है यह मेडिकल रिपोर्ट और जांच के गर्भ में है।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के चक हब्सापुर निवासी बृजलाल की पुत्री निशा ( 15 ) गुरुवार की शाम इब्राहिमपट्टी स्थित एएसएम कोचिंग सेंटर में पढ़ने गयी थी। समय बीतने के बाद भी जब किशोरी घर वापस नही आई तो वो उसे ढूढने निकले तो पता चला की कोचिंग से घर के लिए निकल गयी है।

कुछ अनहोनी की आशंका में परिजन उसकी खोजबीन शुरु कर दी एक घण्टे बाद भी कुछ न पता चल पाने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थानाप्रभारी सूरज सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे। पुलिस भी छानबीन कर हार गई। उसी दौरान थानाप्रभारी की निगाह बगल में झाड़ी की तरफ गयी जब उस ओर बढ़े तो किशोरी के पैर दिखे।

पास जाकर देखा तो किशोरी अचेतावस्था में पड़ी थी परिजनों की मदद से उसे तत्काल निजी चिकित्सालय में इलाज कराया जहां एक घन्टे बाद किशोरी को होश आया। उसके बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया। होश में आने पर किशोरी ने बताया कि जब मैं कोचिंग से गांव के पास पहुची उसी दौरान पहले से मौजूद 4 युवक मेरी तरफ बढ़े मैं कुछ समझ पाती तबतक एक ने रुमाल मेरे मुह पर दे मारा। तभी उसमे से एक नए कहा अरे ये वो नहीं है यह तो दूसरी लड़की है।

 

उसके बाद मैं बेहोश हो गयी। चारों मुह बढ़े हुए थे। इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नही हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही हमलोग मौके पर पहुचकर किशोरी को ढूढ निकाले और तत्काल चिकित्सा उप्लब्ध करायी। उसके परिजनों की तरफ से कोउ तहरीर नहीं पड़ी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!