Connect with us

बलिया

बलियाः मिलावट को लेकर जागरूक करने की पहल, सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन को DM ने दिखाई हरी झंडी

Published

on

बलिया। खाद्य कारोबारकर्ताओं के साथ ही आम जनमानस को खाद्य पदार्थ में मिलावट को लेकर जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल को है। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट से सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन ने टी.डी. कॉलेज चौराहा और कुँवर सिंह चौराहा पर 26 खाद्य पदार्थों की जांच की। इसमें 4 की जांच रिपोर्ट सही नहीं पाई गई। बता दें लोगों को जागरूक करने के लिए वैन पर LED स्क्रीन लगी है जो वीडियो के माध्यम से लोगो को जागरूक करेगी। इसमें क्या खाये” क्या न खाये, खाद्य पदार्थ खरीदते समय क्या ध्यान रखें” आदि का विस्तार से रोचक प्रस्तुति की गयी है।सहायक आयुक्त (द्वितीय) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि वैन के अन्दर स्थापित छोटी प्रयोगशाला से समस्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की जांच कर मौके पर ही रिपोर्ट से आम जनमानस और खाद्य कारोबारकर्ताओं को अवगत कराकर जागरूक किया जाता है। नवरात्रि पर्व को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से सिंघाड़ा आटा, किसमिस, सेवई, साबुदाना आदि के कुल 8 नमूनें संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!