बलिया
समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम को पुलिस ने किया गिरफ्तार!
बलियाः समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के संयोजक राधेश्याम को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे दिल्ली में जनजागरण यात्रा लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया।
बता दें कि दिल्ली में वे लोक कल्याण मैट्रो स्टेशन से जन जागरण यात्रा लेकर 12 तुगलक रोड राहुल गांधी के आवास और उसके बाद प्राधानमंत्री कार्यालय तक जाना तय किया गया था, लेकिन इस यात्रा को दिल्ली पुलिस ने लोक कल्याण मैट्रो स्टेशन के पास से इनकी यात्रा आगे बढ़ती उसके पहले ही संस्था के संयोजक और उनके कार्यकार्ताओं को गिरफ्तार करके दिल्ली पुलिस मंदिर मार्ग थाना ले गई।
इससे पहले 5000 किलो मीटर साइकिल यात्रा, 3000 किलो मीटर पैदल यात्रा , 500 किलो मीटर दण्डवत मार्च करके जनजागरण का कार्य कर चुके हैं। अब तक पूरे देश में 30 बार गिरफ्तारी दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रदेश व देश की सरकारी शिक्षण संस्थानो में पढ़ने पढ़ाने की व्यवस्था गिर चुकी है, इसके पीछे सारा दोष हमारे चुने गए जन प्रतिनिधियों का है पद पाते ही उनका स्तर अचानक बढ़ जाता है वह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्राइवेट विद्यालयों में यहां तक विदेश में भेजते हैं, जबकि आज देशवासि जिसमे में सबसे ज्यादा मध्यम, निम्न आय वर्ग व गरीब वर्ग के लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में ही पढ़ाते हैं, जहां शिक्षा व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासन काल में हमारे देश के महापुरुषों ने आजादी के लिए सबसे पहले शिक्षा को जरूरी समझा और आज देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था चल रही है जरूरत यह है कि सबसे पहले हमारे चुने गए जनप्रतिनिधि अपने बच्चे अपने आश्रितों को सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के लिए भेजें जब यह लोग अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पढ़ने के लिए भेजेंगे, तब वहां की समस्या को समझेंगे।
इस यात्रा में कवि अरशद हिंदुस्तानी कृष्णा यादव ,सुशील यादव, विनोद मानव, साहब कुमार, राजेश यादव, अनुराग पांडे, सरवन मोरिया , प्रियांशु कुमार , रंजन सिंह, पंकज मौर्या,आकाश कुमार, रोहित वर्मा , जितेंद्र कुमार यादव, भानु प्रताप ,चंदन यादव आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


