बलिया
नितिन गड़करी चुनावी घोषणाएं करते हैं, उनकी बातें सिर्फ हवा-हवाई: अवलेश सिंह
बलिया। बीते दिन यानि 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बलिया आए। उन्होंने करोड़ों की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों जैसे बनाने की बात कही और कई विकास कार्यों की सौगात दी।
केंद्रीय मंत्री के दौरे पर जदयू पार्टी के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नितिन गड़करी 2016 में भी ऐसे ही बयानबाजी करके गए थे। उस समय वे बलिया की सड़कों को सिंगापुर की तरह बनाने की बात कह गए थे। अब उन्होंने प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की तरह बनाने की बात कही है।
अवलेश सिंह ने आगे कहा कि यह बातें सिर्फ हवा-हवाई है, वास्तव में जनता परेशान हैं। जनता को कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही, लोगों को चार गुना की आधे से कम ही मुआवजा मिल रहा है और मंत्री जी हवा-हवाई बातें कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मौजूद बलिया के जनप्रतिनिधियों ने नितिन गड़करी को तमाम कार्य लिख कर दिए लेकिन उनमें से कोई भी घोषणा नहीं हुई। अवलेश सिंह ने कहा कि बलिया में बायपास बनना था, वो भी नहीं बना। कई जगह की आरसीसी रोड़ अधूरी बनी हुई है। नौरंगा पर गंगा पुल भी नहीं बना। नितिन गड़करी केवल चुनावी घोषणाएं करते हैं, धरातल पर कोई भी काम नहीं होता। जनता को मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है और विकास कार्यों की घोषणा कर वोट बटोरे जा रहे हैं।
2016 में भी नितिन गड़करी ने मंच से खूब चुनावी घोषणा की थी। उन्होंने बलिया में जाम से निजात दिलाने के लिए चंद्रशेखर नगर से भृगु आश्रम तक फ्लाइओवर, फ्लाइओवर के नीचे चंद्रशेखर नगर से भृगु आश्रम तक कंकरीट रोड, गंगा नदी श्रीरामपुर घाट पर पानी जहाज का स्टेशन, सहतवार, बांसडीह, सिकंदरपुर बेल्थरारोड होते हुए सलेमपुर फोर लेन रोड, कांग्रेस भवन बलिया से गड़वार तक फोरलेन रोड़ बनाने की घोषणा की थी। उस समय वर्तमान सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा और बलिया सांसद भरत सिंह का सभी विकास कार्य मंच से ही फाइनल हो गया था। लेकिन बाद में कोई भी काम पूरा नहीं हुआ।


बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured2 weeks agoBHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!
-
featured4 days agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना2 weeks agoमकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
featured23 hours agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured2 days ago


