Connect with us

बलिया

बलियाः 10 ब्लॉकों के 13 सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी

Published

on

बलिया में विभिन्न ग्राम पंचायतों में जांच जारी है। कुछ सचिवों की तरफ से अधिकारियों को जरुरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसको लेकर डीपीआरओ ने 10 ब्लॉकों के 13 सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत को दिया है।

जानकारी के मुताबिक नगरा ब्लॉक के कोठिया ग्राम पंचायत में शिकायत गांव के रूपेश यादव ने डीएम से की थी। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित है लेकिन बार-बार निर्देश के बावजूद सचिव की ओर से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत कोठिया के सचिव अंशुमान सिंह के खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश एडीओ पंचायत को दिया है।शाहपुर के सचिव मनोज कुमार गुप्ता के खिलाफ डीपीआरओ ने मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरहाटार निवासी नागेंद्र सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन अभिलेख के अभाव में कमेटी गठित करने की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

उरैनी निवासी तुलसी यादव की शिकायत पर उरैनी के सचिव उमेश कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। गड़वार ब्लॉक के ग्राम पंचायत शाहपुर निवासी पवन कुमार चौहान की शिकायत पर जांच समिति गठित की जानी है लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद सचिव की ओर से अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया गया।

खरहाटार के सचिव आशुतोष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। सीयर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खूंटा निवासी जगरनाथ यादव की शिकायत पर शुरु हुई जांच पूरी नहीं हो पाई। डीपीआरओ ने खूंटा के सचिव प्रशांत कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसी ब्लॉक के ग्राम पंचायत महेंदुआ निवासी कुंदन सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

महेेंदुआ के सचिव अविनाश कुमार गुप्ता, दुबहड़ ब्लॉक के शेर ग्राम पंचायत के सचिव रविशंकर यादव, रसड़ा के ग्राम पंचायत कोप के सचिव वीरेंद्र राम, मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत भागीपुर के सचिव मनोज कुमार गुप्ता, रेवती ब्लॉक के हड़िहां कला ग्राम पंचायत के सचिव सुरेंद्र राम, मुरली छपरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनबरसा के सचिव उपेंद्र कुमार यादव, बांसडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिठाइच सचिव चंदन कुमार गुप्ता व नवानगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत हड़सर के सचिव सूर्य प्रकाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी हो चुके हैं।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!