Connect with us

बलिया

बलियाः सरकारी राशन दुकान में अनियमितता बरतने वाले कोटेदार की जमानत अर्जी खारिज

Published

on

बलिया में सरकारी गल्ला गल्ला दुकान के कागजात व स्टॉक रजिस्टर में हेराफेरी करने, 140 बोरी अनाज बरामद होने के मामले में सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेशचंद वर्मा की अदालत ने राशन दुकानदार अशोक कुमार सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
बता दें कि पूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार निषाद ने 15 जुलाई 2019 को ग्राम पंचायत करम्मर में वाहन पर 140 बोरी अनाज बरामद होने के बाद खेजुरी में एफआईआर दर्ज कराई थी। चालक विजयशंकर यादव पुत्र दर्शन यादव निवासी त्रिकालपुर थाना गड़वार के बयान के आधार पर करम्मर के कोटेदार अशोक सिंह की दुकान की जांच अधिकारियों ने की थी।
जांच में अनियमितता मिलने पर राशन दुकानदार अशोक कुमार सिंह और उनके भाई अजय कुमार सिंह पुत्र वासुदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। अशोक कुमार सिंह ने न्यायालय में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। लेकिन कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!