बलिया स्पेशल
बिल्थरारोड- हवा-हवाई साबित हो रहा CM का आदेश, सड़क से नहीं खत्म हो रहे गढ्ढें
बलिया
प्रदेश सरकार द्वारा गढ्ढा मुक्त सड़के करने की बात हवाहवाई साबित हो रही है। मामला बिल्थरारोड स्थानीय कृषि मण्डी से पशुहारी होते हुए भीमपुरा को जोड़ने वाली सड़क जनप्रतिनिधियो की उपेक्षा के चलते अपनी बदहाली पर आँसू बहा रही है। पूरी सड़क गढढे में तब्दील हो गयी है। पूरे सड़क पर जल जमाव होने से जिसके चलते आये दिन दो पहिया चार पहिया वाहन की दुर्घटनाये घटित होती रहती है। साथ ही राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनने के बाद घोषणा किये थे कि 20 जून तक प्रदेश की सभी सड़के गढ्ढा मुक्त हो जायेगी । किन्तु डेढ़ साल बीतने के बाद यह सड़क बदहाली का दंश झेल रही है।
ज्ञात हो कि इस सड़क का पुनर्निमाण वर्ष 2007 में पूर्व मंत्री स्व. शारदानन्द अंचल के कार्यकाल कराया गया था। इसके बाद किसी जनप्रतिनिधि ने इस सड़क के टूट जाने के बाद निर्माण के लिए ध्यान नही दिया। इसके बाद 2007 में बहुजन समाज पार्टी के केदारनाथ वर्मा विधायक बने किन्तु ये भी इस सड़क के निर्माण के प्रति ध्यान नही दिये। वर्ष 2012 में सपा के गोरख पासवान विधायक बने परन्तु ये भी गढढे में तब्दील सड़क के 500 मीटर पिच कराकर छोड़ दिये। सड़क के निर्माण के लिए पूरा धन आवंटित नही हुआ और आधा अधूरा सड़क निर्माण कराकर छोड़ दिया गया। अब बीजेपी के विधायक धनन्जय कनौजिया है किन्तु सरकार के लगभग डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी योगी जी का सपना अधूरा ही है।
ऐसे क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि इस सड़क के बनवाने के लिए कई बार विधायक धनन्जय कनौजिया से कहा गया। किन्तु अभी तक यह सड़क नही बनी है। जिसके चलते दुर्घटनाये आये दिन होती रहती है। जनता ने गढ्ढ़े में तब्दील सड़क को शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


