Connect with us

बलिया

बलियाः लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले फाइनेंस कंपनी के 11 लोगों पर FIR दर्ज

Published

on

बलिया में फाइनेंस कंपनी के 11 पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। चिटफंड कंपनी के पदाधिकारियों ने जाल बिछा कर लोगों से करोड़ों रुपए जमा कराए और रातों-रात कंपनी बंद कर भाग गए।

जानकारी के मुताबिक साल 2012 में बैरिया के तहसील मोड़ के पास एक किराए के भवन में सक्सेस भ्यूमल्टी सर्विसेज लिमिटेड व सक्सेस कैपिटल मार्केटिंग और संध्या कृषि मल्टी परपज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की कंपनी स्थापित हुई थी।

इसके बाद कंपनी के लोगों ने जाल बिछाना शुरु किया और कई लोगों को फंसा कर उनसे विभिन्न बचत योजनाओं रेकरिंग डिपॉजिट, फिक्स डिपाजिट व मंथली इनकम स्कीम आदि में करोड़ों जमा कराया और भुगतान का समय आने पर भाग गए।

इसको लेकर बीवी टोला के निवेशक छोटू लाल ने शिकायत दर्ज की। जिसके आधार पर मृत्युंजय साहू पूर्वी मुक्ति नगर मेदिनापुर, स्नेह आशीष भट्टाचार्य भगवानपुर पश्चिमी मेदिनापुर, बाबुल मीडिया जासीबर पश्चिमी मेदिनापुर, उमा खान पत्नी मृत्युंजय साहू पचहारी मुक्ति नगर पूर्वी मेदिनापुर, अर्नव राय, तन्मय पंडित, पीसी दास, शंखोवरण हजरा, शंकर घुनिया, संजीव शर्मा, कृष्णा नंदन गुप्ता सभी पूर्वी मेदिनापुर पश्चिम बंगाल के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!