बलिया
बलिया में बिजली बिल वसूली पर बवाल, कारोबारी और जेई में मारपीट !
बलिया। नगरा बाजार में बिजली बिल वसूली के दौरान विवाद हो गया। जहां एक कारोबारी और अवर अभियंता भिड़ गए। यहां तक दोनो ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। कारोबारी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर अवर अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर कारोबारी के खिलाफ तहरीर दी।
दरअसल नगरा कस्बे के सराफा कारोबारी अमरेन्द्र बाबू की सराफा की दुकान और कुछ दूरी पर मकान भी है। शाम को विद्युत उपकेंद्र नगरा के अवर अभियंता कारोबारी के मकान पर पहुंचे और कारोबारी को दुकान से मकान पर बुलवा लिया। कारोबारी के पहुंचते ही बकाया बिल का पैसा मांगने लगे। कारोबारी का आरोप है कि बकाया बिल 31 हजार 932 रूपये जमा है। वहीं मीटर चेक करने के बाद अवर अभियंता और रूपए की मांग करने लगे। इस पर दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई।
कारोबारी का आरोप है कि कहासुनी के दौरान जेई ने मारपीट की इसलिए उसने भी कीष घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष नगरा भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। खबर लिखने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। वहीं कारोबारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर घटना की शिकायत दर्ज कराई। घटना से कारोबारियो में आक्रोश है।
इधर उप खण्ड अधिकारी बी बी राय ने बताया कि अवर अभियंता रूटीन चेकिंग में गए थे । कारोबारी अवर अभियंता पर असलहा सटा दिए,अपशब्द कहे। थाने पर घटना की तहरीर दे दी गयी है। हालांकि अब देखना होगा कि मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


