बलिया
बलियाः कल से 15 सितंबर तक निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें, कई गाड़ियों का रुट परिवर्तित
रेलवे ने वाराणसी मंडल पर गाजीपुर सिटी-बलिया खंड पर गाजीपुर-सहबाज कुली-युसूफपुर स्टेशनों पर दोहरीकरण का कार्य चालू है। जिसके चलते कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। कई ट्रेनें निरस्त किया गया है। कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन व नियंत्रण को लेकर सूचना जारी की है।
जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। उसमें छपरा से 12 से 15 सितम्बर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05445 छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वाराणसी सिटी से 12 से 15 सितम्बर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05446 वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बलिया से 12, 13 एवं 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। प्रयागराज रामबाग से 12, 13 एवं 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
वहीं कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हुआ है। आनन्द विहार टर्मिनस से 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। रक्सौल से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। छपरा से 12 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
नई दिल्ली से 11, 12 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। बरौनी से 12 एवं 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। गोंदिया से 11, 13 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। नई दिल्ली से 12 एवं 13 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।
आनन्द विहार टर्मिनस से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11, 13 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। दिल्ली से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। बरौनी से 12 एवं 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
सूरत से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। अम्बाला से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। छपरा से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 09066 छपरा-सूरत विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। नई दिल्ली से 15 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।
वाराणसी सिटी से 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 04056 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।
बलिया से 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 04055 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। छपरा से 12 से 15 सितम्बर, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। औड़िहार से 12 एवं 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 05136 औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी।
कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन किया गया है। जिसमें कोलकाता से 11 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी बलिया-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 11 एवं 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22420 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22434 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। प्रयागराज संगम से 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05438 प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी और यह गाड़ी औड़िहार-गाजीपुर सिटी के मध्य निरस्त रहेगी
शार्ट ओरिजिनेशन में गाजीपुर सिटी से 12 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस बलिया से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-बलिया के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 12 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22419 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। गाजीपुर सिटी से 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम अनारक्षित विशेष गाड़ी औड़िहार से चलाई जायेगी और यह गाड़ी गाजीपुर सिटी-औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी। दुर्ग से 14 सितम्बर,2022 को प्रस्थान करने वाली 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


