बलिया
बलियाः इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग परिवर्तित
बलियाः उत्तर रेलवे के मानकनगर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तित हुआ है। साथ ही कुछ ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त से एक सितंबर तक प्रस्थान करने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
फर्रूखाबाद से 28 अगस्त से दो सितंबर तक प्रस्थान करने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। मुजफ्फरपुर से 28 अगस्त को प्रस्थान करने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ होकर नहीं जाएगी।
जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित हुआ है। उनमें 19305 डॉ. आंबेडकर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर सिटी होकर नहीं जाएगी। कामाख्या से प्रस्थान करने वाली 19306 कामाख्या-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। यह गाड़ी जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर एवं लखनऊ होकर नहीं जाएगी।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured2 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


