Connect with us

बलिया

बलियाः निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार, हल्की बारिश में ही धंस गई इंटलॉकिंग सड़क

Published

on

बलिया की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं और बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो गई हैं। निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड नंबर 14 शास्त्री नगर में कुछ महीनों पहले ही लाखों रुपए खर्च करके बनाई सड़क जगह जगह से उखड़ने लगी है।

सड़क का पेबर्स प्लाक जगह जगह धंसने लगा है। शास्त्री नगर में पूर्व चेयरमैन दारा सिंह के मकान से नदी के छोर तक पुरानी सीमेंट की ईंट को उखाड़ कर लगभग चार महीने पहले रंगीन पेबर्स ब्लाक लगाए गए थे। जन्माष्टमी के दिन हुई बारिश के बाद सड़क उखड़ने लगी है। जिससे सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लाखों रुपए खर्च करके बनाई गई यह सड़क बारिश में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे साफ हैं कि निर्माण कार्य में जमकर अनियमितता की गई। सभासद, नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारी इसको लेकर मौन है। उक्त प्रकरण के संबंध में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। इसे शीघ्र ही निरीक्षण करके जेई से बात करके यथाशीघ्र इसे दुरुस्त किया जाएगा।

 

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

बलिया

Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े

Published

on

This content is password protected. To view it please enter your password below:

Continue Reading

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!