बलिया
Ballia- सीयर ब्लॉक प्रमुख ने निकाली सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, 1500 से ज्यादा बाइकों से निकले युवा
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न में पूरा देश डूबा हुआ है। शहरों व गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। भारत के हर राज्य, शहर और गांव अपने-अपने अनोखे अंदाज में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। बलिया में भी कहीं मैराथन व बाइक रैली निकाली गई तो कहीं पैदल यात्रा में तिरंगों के साथ हुजूम उमड़ पड़ा। इन्हीं में से एक अनोखी बाइक यात्रा जिले के बेलथरा रोड में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह नेतृत्व में निकाली गई। यहाँ सीयर ब्लाक में 1500 से अधिक बाइकों से नवयुवा हाथों में तिरंगा लेकर निकले और इस तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
इस यात्रा को भाजपा सांसद रविन्दर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह भी बाइक पर निकले। करीब 1500 से अधिक बाइकों से नवयुवा हाथों में तिरंगा लेकर निकले। इस दौरान युवाओं ने गगनभेदी नारे लगाए और अमर वीर शहीदों को याद किया। यात्रा का बनकरा चट्टी पर ग्राम प्रधान ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हर व्यक्ति अपने घर और दुकान पर जरूर लगाएं। ब्लाक प्रमुख ने हर घर तिरंगा अभियान को शुरू करने पर पीएम मोदी का आभार भी जताया।
वहीं तिरंगा यात्रा सीयर ब्लाक परिसर से बस स्टेशन, देवेन्द्र पीजी कालेज, शहीद स्मारक अखोप, ससना बहादुर पुर, बनकरा, मलेरा सरयाडीहू भगत, महदेवा, सेमरी, गजियापुर, उधरन, अमावे सिंचाई नहर चौक, किड़िहरापुर, शाहपुर टिटिहां, इब्राहिम पट्टी, सीउरीप्रेमरजा, खूंटा बहोरवां कुचहरा, मोहम्मदपुर उधरन, सिकरिया नहर चौक, गौरा, डफलपुरा, लोहटा, पूरा पतोई, शहीद स्मारक चरौवां, खन्दवा, मालीपुर, जमुआंव, फरसाटार, अवायां, चैकिया मोड़, बेल्थरारोड रेलवे चौराहा व शहीद स्मारक डीएबी इण्टर कॉलेज बेल्थरारोड तक पहुंची। जहां डीएबी इण्टर कॉलेज शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ। इस जुलूस यात्रा में विनय कुमार सिंह, दानिश भाई समेत कई गाँव के प्रधान और क्षेत्र के बीडीसी आदि शामिल रहे।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


