बलिया
बलिया में धूमधाम से मनाई गयी मंगल पांडेय की जयंती
बलिया में अमर शहीद मंगल पांडे की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम बहुउद्देश्यीय सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ प्रवीण वर्मा ने किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल शामिल हुई। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय की जयंती को उत्सव के रुप में उत्साह के साथ मनाया गया। जनपद बलिया का इतिहास गौरवशाली रहा है और उस इतिहास से हमेशा सीख लेना चाहिए। उसकी महत्ता को समझते हुए अपने भविष्य को बेहतर बनाने की योजना बनानी है। उन्होंने हर घर तिरंगा लगाने का भी आवाह्न किया।
कार्यक्रम में मौजूद भाजाप जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी साहू ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी धरती के ही मंगल पांडेय हैं। उनकी पहली चिंगारी की देन है कि आज हम सब आजाद हैं। एसपी राजकरण नैय्यर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, प्रोबेशन अधिकारी मो मुमताज, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट सौरभ पाण्डेय ने भी अमर शहीद के जीवन के बारे में बात करते हुए उनके योगदान को याद किया।
इस दौरान मंगल पांडे की पैतृक गांव नगवां में विशेष आयोजन हुआ। यहां स्कूल बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। उनके स्मारक पर ध्वजारोहण हुआ। उनकी मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। स्कूली बच्चों ने भी राष्ट्रधुन बजाया और मंगल पांडे पर अपने विचार व्यक्त किए। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम, एसपी समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। उसके बाद मंगल पांडेय पर आधारित नाटक का मंचन हुआ।
मंगल पांडेय जयंती के अवसर पर कदम चौराहा से रैली निकाली गई। रैली को सीडीओ प्रवीण वर्मा ने मंगल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें व्यापार मंडल के प्रतिनिधि के अलावा स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स व स्कॉउट गाइड ने प्रतिभाग किया। बहुउद्देश्यीय सभागार में लोकगीत गायक गोपाल राय ने शानदार देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। गोपाल में अपने कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीत से की।
संकल्प संस्था के कलाकारों ने रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी के निर्देशन में ‘बलिदानी मंगल’ नाटक का शानदार मंचन किया। उनके नाटक ने वहां मौजूद सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। खासकर जब मंगल पांडेय को फांसी हुई तो सभागार में बैठे लोगों की आंखे नम हो गयी। डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरन नैय्यर ने अपने सम्बोधन में इन कलाकारों की सराहना की। कदम चौराहा, रेलवे स्टेशन और वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी पर भी मंगल पांडेय की वीरता पर आधारित नुक्कड़-नाटक का आयोजन हुआ
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


