Connect with us

बलिया

बलिया- 3.90 करोड़ का भुगतान फिर भी अधर में नाला निर्माण, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Published

on

बलिया में नाला निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही उजाकर हुई है। जहां 3.90 करोड़ भुगतान होने के बाद भी नाले का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। एससी कॉलेज से एनसीसी तिराहा तक करीब 11 सौ मीटर लंबा नाला प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। जिससे लोगों को अब तक राहत नहीं मिल पाई है। निर्माण को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

बता दें नगर पालिका परिषद ने लोक निर्माण विभाग को प्रोजेक्ट पूरा करने की जिम्मेदारी दी थी। जिले की सबसे बड़ी कार्यदायी कंपनी को अप्रैल 2021 में टेंडर आवंटित किया गया। करीब 5 करोड़ का प्रोजेक्ट 6 महीने में पूरा कर लेना था, लेकिन बजट का रोना रोते कंपनी समय सीमा को आगे बढ़ाती रही। जिम्मेदार अधिकारियों ने भी कोई सख्त कदम नहीं उठाया। लिहाजा, करीब 14 महीने गुजरने के बाद भी शहर का मुख्य नाला अधर में ही लटका हुआ है।

3.90 करोड़ का भुगतान फिर भी अधूरा काम- यह स्थिति तब है, जब कंपनी को 3.90 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है, यानी 1.10 करोड़ रुपये उसे और मिलने हैं। कार्य बारिश के पहले पूरा होगा, इस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह प्रकरण को लेकर बेहद सख्त हैं। उन्होंने कार्यदायी कंपनी को 15 जून के पहले कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परियोजना में बजट की कमी कभी नहीं रही। पंजाब नेशनल बैंक से बिना कारण बताए तीन चेक बाउंस हुए थे। कार्यदायी एजेंसी के पास पर्याप्त बजट था। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि कंपनी भले ही बजट के अभाव का रोना रोती रही, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। कंपनी को 3.90 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं, लेकिन उतना काम नहीं हुआ है।

उधर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने भी प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं। उनका कहना है कि डिजाइन ही गड़बड़ बनाई गई है। जहां मलजल गिराया जाना है, उस स्थान को ऊंचा बना दिया गया है। ऐसी स्थिति में अगर नाला चालू भी हो जाएगा तो सीवर कटहल नाला तक नहीं पहुंच पाएगा। शासन की मंशा पूरी नहीं हो सकेगी। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी कंपनी को गड़बड़ कार्य को ठीक करने के आदेश जारी किए हैं। डीएम ने भी रिपोर्ट मांगी है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!