बलिया
Ballia- भ्रष्टाचार का गढ़ बना चकबंदी विभाग, सीओ ने फैसला पक्ष देने के लिए मांगे पैसे, वीडियो वायरल
बेल्थरारोड – प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के सभी सुविधा मिल सकें। लेकिन बेल्थरारोड में चकबंदी विभाग के अधिकारी सरकार की मंशा पर पलीता लगा रहे हैं। विभाग के सीओ, एसीओ किसानों से बेवजह धन उगाही कर रहे हैं, आलम यह है कि चकबंदी विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। जिससे किसान परेशान हैं।
चकबंदी के सीओ उमाशंकर द्वारा एक पीड़ित किसान से एक लाख 10 हजार रुपए मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद पीड़ित ने सीएम के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इंसाफ मांगा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी जगदीश पुत्र शिवनन्दन का जमीन सम्बन्धी मुकदमा वर्ष 1997 में अपने विपक्षी से जीत गए । इसके बाद खूंटा गांव में चकबन्दी प्रक्रिया के दौरान वर्ष 2020-21 में उस जमीन पर मकान बनवाने पर विपक्षी हरिनाथ द्वारा जगदीश के जमीन पर पुनः सीओ चकबन्दी के यहाँ मुकदमा कर दिया गया
पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा जगदीश के पक्ष में होने के बावजूद भी सीओ उमाशंकर पीड़ित को परेशान कर रहे हैं। एक दिन सीओ ने पीड़ित को घर बुलाया और कहा कि विपक्षी द्वारा 4 लाख रुपए दिए जा रहे हैं, तुम एक लाख 10 हजार दे दो तो फैसला तुम्हारे पक्ष में हो जाएगा। पीड़ित किसान के मुताबिक उसे 10 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से भेज दिए। लेकिन एक लाख उसके पास नहीं हैं। जिसके बाद से ही सीओ के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
चकबंदी सीओ ने साफ तौर पर धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो फैसला विपक्षी के पक्ष में सुना देंगे। पीड़ित किसान का आरोप है कि अपने आवास पर चकबन्दी सीओ द्वारा बुलाया गया तो हमसे अंडा उबला हुआ मांगा गया। जिसको खाते हुए और रुपये की मांग करते हुए चकबन्दी सीओ उमाशंकर वीडियो में दिखाई दे रहे है। अब पीड़ित ने पत्र और वीडियो मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजकर और जिलाधिकारी को भी पत्र के साथ दिखाकर मामले की शिकायत की है। वहीं जब सीओ उमाशंकर से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
बलिया
Protected: 2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े
बलिया
Protected: बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? ऑनलाइन सर्वे में सामने आए चौकाने वालेआंकड़े
featured
फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
-
सिकंदरपुर2 weeks agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया2 weeks agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल2 weeks agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह2 weeks agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना2 weeks agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा2 weeks agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड2 weeks agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured3 days agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


