बलिया
बलिया- 19 अप्रैल को चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
बलिया में 19 अप्रैल को चौथा चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। जिसका फैसला राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक में लिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये होगा। इसके अलावा 21वें स्थान तक पुरस्कार दिया गया। जहां 16वें स्थान से 21वें स्थान तक पांच सौ रुपये का पुरस्कार रखा गया है।
‘चंद्रशेखर’ नाम ही नहीं, बल्कि विचार- बता दें चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति की बैठक हुईं। जिसको सम्बोधित करते हुए उत्कर्ष सिंह ने कहा- ‘चन्द्रशेखर’ नाम ही नहीं, बल्कि विचार है। जो आज भी बलियावासियों के जेहन में है। समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार कार्यक्रम की रूपरेखा और भव्य बनाई है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के निर्देश पर श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी की जयंती पर आयोजित ऐतिहासिक हाफ मैराथन की तारीख में बदलाव कर 19 अप्रैल किया है।
21वें स्थान कर पुरस्कार- समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश में दूसरे बड़े मैराथन का दर्जा हासिल कर चुकी चंद्रशेखर हाफ मैराथन में अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भी प्रतिभा दिखाते रहे हैं। इस बार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये होगा। चौथे स्थान वाले को 8 हजार, 5वें स्थान वाले को 5 हजार, 6वें स्थान वाले को 2500 और 7वें स्थान वाले को 2000 पुरस्कार राशि दी जाएगी। 8वें से 15वें स्थान तक एक हजार रुपये प्रति खिलाड़ी और 16वें से 21वें स्थान तक 500 पुरस्कार है।
वहीं सभा को तेजा सिंह, उमेश सिंह अमित सिंह छोटू छात्रनेता, भोला सिंह, रणजीत सिंह, संजय सिंह, आदि ने संबोधित किया। बैठक में मनोज शर्मा, नवीन सिंह, धर्मेंद्र सिंह प्रदीप यादव, विरेन्द्र सिंह, संतोष तिवारी, संतोष चौबे, रवि सिंह, रूस्तम अली, रविशंकर यादव, अनिल सिंह सेंगर, धर्मवीर सिंह कमलेश सिंह, अमित सिंह, नितेश कुमार सिंह,अभय सिंह, विशाल नारायण सिंह, सरदार अफजल,लाल सिंह, तुषार, उपेन्द्र राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता किसान नेता संतोष सिंह और संचालन अजीत सिंह ने किया।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


