बलिया
बलिया की सात सीटों पर 24 दागी मैदान में, दागियों को टिकट देने में भाजपा सबसे आगे
बलियाः यूं तो राजनेता यह कहते नहीं थकते कि संसद और विधानसभाओं में अपराधियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए। लेकिन चुनाव आते ही नेता इस बात को भूल जाते हैं और दागियों को टिकट देने लग जाते हैं।
बलिया की बात करें तो यहां की कुल सात विधानसभा सीटों पर 82 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। लेकिन इनमें से 24 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर पुलिस थानों में कई अपराध दर्ज है। लेकिन फिर भी राजनैतिक पार्टियों ने इन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। 24 में से 16 दागियों को सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस, सुभासपा और आप ने टिकट दिया है।
दागियों को टिकट देने में सबसे आगे भाजपा है। भाजपा के सातों प्रत्याशी दागी है। यानि की सभी प्रत्याशियों पर अलग अलग थानों में मुकदमे दर्ज है। बेल्थरारोड सीट से 13, रसड़ा में नौ, सिंकदरपुर में 11, फेफना और बलिया में 14-14, बांसडीह में 13, बैरिया में आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें बेल्थरारोड सीट के एक प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज है और वह भी भाजपा के ही हैं। इसके अलावा रसड़ा के तीन, सिंकदरपुर के चार, फेफना के चार, बलिया नगर के तीन, बांसडीह के पांच, बैरिया के तीन प्रत्याशियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। यानि कि सबसे कम दागदार प्रत्याशी बेल्थरारोड विधानसभा में है।
सातों विधानसभाओं में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों की बात करें तो बेल्थरारोड से बीजेपी उम्मीदवार छट्ठू राम पर मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रसड़ा से उमाशंकर सिंह (बीएसपी), बब्बन (बीजेपी), महेंद्र (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) तीनों पर केस दर्ज है। सिकंदरपुर से श्रीराम (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया), संजय यादव( बीजेपी), जियाउद्दीन रिजवी (सपा), बृजेश सिंह गाट (आईएनसी), फेफना से विवेक (वीआईपी), जैनेंद्र (आईएनसी), संग्राम सिंह (सपा), उपेंद्र तिवारी (बीजेपी) पर भी पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज हैं। बलिया नगर से दयाशंकर सिंह (बीजेपी), नारद राय (सपा), अजय (आप), बांसडीह से स्वामीनाथ साहनी (निर्दलीय), लक्ष्मण (सीपीआई), रामगोविंद (सपा), केतकी (बीजेपी), मानती (बीएसपी), अजय शंकर (वीआईपी), बैरिया से जयप्रकाश अंचल (सपा), सुभाष यादव( बीएसपी), सुरेंद्र सिंह (विकासशील इंसान पार्टी), आनंद स्वरूप शुक्ला (बीजेपी) पर भी पुलिस थानों में केस दर्ज है।
वहीं सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 82 उम्मीदवारों में सिर्फ 7 महिला प्रत्याशी हैं। बेल्थरारोड विधानसभा में दो महिला प्रत्याशियों में कांग्रेस से गीता और निर्दलीय सुशीला मैदान में हैं। रसड़ा में मात्र एक कांग्रेस प्रत्याशी राज उर्फ ओमलता महिला हैं। बांसडीह में सबसे ज्यादा तीन महिला प्रत्याशी हैं। यहां से भाजपा-निषाद पार्टी से केतकी सिंह, बसपा से मानती राजभर और स्वदेश जनसेवक पार्टी से ममता मैदान में हैं। बैरिया से भी मात्र एक कुमारी सोना कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।
-
featured2 weeks agoUGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
-
फेफना7 days agoउत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
-
Uncategorized5 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
-
featured1 week agoPhotos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
-
featured2 weeks ago


