Uncategorized
BSP प्रत्याशी बोले- मैं बेल्थरारोड का बेटा, करूंगा विकास
बलिया में विधानसभा चुनाव की जंग अब बिल्कुल आखिरी मोड़ कर है ऐसे में नेता सभी हथकंडे अपना रहे हैं और अपनी सुनिश्चित करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। बेल्थरारोड से बसपा प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश ने भी जनता का दिल जीतने की कोशिश की। उन्होंने प्रचार के दौरान कहा कि मैं बेल्थरारोड विधानसभा का बेटा हूं। मैं हमेशा आपके पास ही रहूंगा। अन्य दलों के प्रत्याशी जहां से आए हैं वह चुनाव बाद वहीं चले जाएंगे। मैं हमेशा आपके बीच रहूंगा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए।
बता दें भाजपा छोड़ बसपा के टिकट से चुनाव मैदान में प्रत्याशी प्रवीण प्रकाश उतरे हैं। और वह स्थानीय बस स्टेशन पर मंगलवार को आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। कहा- उन्हें प्रचार से रोका जा रहा है। पिछले 10 सालों से जो यहां की स्थिति थी वह आज भी बहाल है। सभी लिंक सड़कें बदहाल हैं। बहन मायावती के समय जो कानून व्यवस्था की स्थिति थी वह कहीं नजर नहीं आ रही। गरीबों का हर जगह शोषण जारी है। कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो बेल्थरारोड में विकास की गंगा बहेगी।
वहीं नुक्कड़ सभा को विधानसभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश जायसवाल, चंद्रदेव राम, विनोद सेहरा, असलम वारसी, विक्रमा मौर्य, भोला भाई, लल्लन राम पूर्व प्रधान, चंद्रदेव राम, विजय नाथ गोंड, अनूप गुप्ता, लोकगीत कलाकार रविंदर यादव, वीरेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, सूबेदार, सिद्धू गौतम, रितेश कुमार गौतम दुर्गेश अंबेडकर अनिकेत उर्फ डीके मनोज कुमार सब्बू, गौतम, अशफाक हसन, विक्रमा प्रसाद मौर्या, दीपक कुमार, रमेश मिश्र, श्रीप्रकाश भारती, संजय भारती, रविंदर यादव आदि ने सम्बोधित किया।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured2 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured4 days agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 weeks agoफेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र
-
featured3 weeks agoएक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
-
featured3 weeks agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया3 weeks agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
बलिया3 weeks agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
-
featured3 weeks agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?





