Connect with us

बलिया स्पेशल

24 घंटे बिजली देना चाहती है हमारी सरकार- राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी

Published

on

बलिया : राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कपूरी नारायणपुर और चितबड़ागांव में जनचौपाल में जनता की समस्याओं को सुना।

मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। विशेष तौर पर राशन व पेंशन के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत बताई। कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकताओं में एक है।

इसके क्रम में गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी जन समस्याओं को सुन रहे हैं। वर्तमान सरकार गांव, गरीब व किसानों को समर्पित है। चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली।

लोगों ने पहले से ज्यादा घंटे विद्युत आपूर्ति होने की बात कही, लेकिन लगातार आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देना चाहती है, लेकिन पूर्व के जर्जर तार और ट्रांसफार्मर के चलते लगातार विद्युत आपूर्ति में समस्या आ रही है। इसको बदलने का कार्य चल रहा है। उन्होंने जनता से विद्युत कनेक्शन लेने तथा विद्युत चोरी रोकने में भी सहयोग करने का आह्वान किया। यह भी कहा कि बलिया जनपद को 24 घंटे निर्बाध विद्युत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। ¨सहपुर के लेखपाल की शिकायत पर तहसीलदार को जांच का निर्देश दिया। गांवों स्वच्छता की स्थिति की जानकारी ली। नि:शुल्क शौचालय योजना के अंतर्गत निर्माण व प्रोत्साहन राशि के शीघ्र भुगतान का संबंधित को निर्देश दिए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के नए राशन कार्डों के आवेदन एवं सत्यापन में पारदर्शिता व तेजी लाने को कहा।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!