Connect with us

बलिया

बलिया में 5 नटवरलाल गिरफ्तारः फर्जी तरीके से लाखों में बेची जमीन, ऐसे हुआ खुलासा

Published

on

बलियाः फरवरी में एक शख्स से 49 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले मे पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पूरा मामला भूमि की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। जिसके नाम पर इतनी बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक फरियादी दिवेश कुमार सिंह निवासी परिखरा थाना बांसडीह रोड ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अपनी तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया कि 25 फरवरी 2021 को उसके परिचित सुनील सिंह निवासी तीखमपुर थाना कोतवाली, कमलेश सिंह व हैप्पी सिंह निवासी टकरसन थाना बांसडीहरोड कार्यालय उप निबंधक के पास आए। कहा कि राम नारायण सिंह कमलेश सिंह के पट्टीदार हैं। वह अपनी मौजा टकरसन स्थित जमीन को बेचना चाहते हैं, उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत है।

दिवेश ने जमीन खरीदने के बारे में सोचा। उसने अपने मित्र जयशंकर सिंह तीखमपुर थाना कोतवाली, अमित कुमार निवासी राजेंद्र नगर थाना कोतवाली, अंजनी कुमार निवासी गोठवली को बुलाया और जमीन के बारे में बातचीत की। बाद में तय हुआ कि 49 लाख में जमीन खरीदेंगे।

लेकिन कुछ पैसे कम हुए। तो सुनील कुमार सिंह व कमलेश कुमार सिंह ने विक्रेता राम नारायण सिंह का खाता नंबर देकर पैसे उसमें डालने की बात कही। जिसके बाद खरीददार ने 1 मार्च 2021 से लेकर आठ जून 2021 तक रकम खाते में जमा करा दी। 8 जून 2021 को ही उप निबंधक बलिया के कार्यालय में विक्रय पत्र राम रानायण सिंह द्वारा पंजीकृत कराया गया। इसमें दिवेश, जयशंकर सिंह, अमित कुमार, राजकुमारी देवी पत्नी तारा चंद प्रसाद, अंजनी कुमार चौबे का नाम दर्ज किया गया। 30 सितंबर 2021 को राम नारायण सिंह के पौत्र सूर्यमणि सिंह दिवेश के घर आए। कहा कि बाबा ने उक्त जमीन नहीं लिखी है। तो आप लोगों का नाम कैसे आया।

जिस पर दिवेश घबरा गया। उसने तुरंत ही मूल दस्तावेज दिखाए। लेकिन दिवेश उस समय हैरान हो गया जब सूर्यमणि ने कहा कि दस्तावेज पर जो हस्ताक्षर व फोटो है वह बाबा राम नारायण सिंह के नहीं हैं। गवाह के रूप में इंद्रमणि सिंह के हस्ताक्षर व फोटो भी नकली हैं।

दिवेश व उसके तीनों साथी घबरा गए। उन्होंने कमलेश सिंह, सुनील सिंह की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। बैंक पहुंचे तो पता चला कि विक्रेता राम नारायण सिंह के नाम से जो खाता खुलवाया गया है, उसमें से सारी रकम गायब है। जिसके बाद दिवेश को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित तुरंत थाने पहुंचा। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीखमपुर निवासी सुनील सिंह, थाना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन निवासी कमलेश सिंह, हैप्पी सिंह तथा दुबहर थाना क्षेत्र के धरनीपुर निवासी सच्चिदानंद सिंह, शहर कोतवाली क्षेत्र के तीखमपुर निवासी जोगिंद्र यादव, राघव सिंह निवासी धरनीपुर थाना दुबहर के विरूद्ध नामजद तथा दो अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!