Connect with us

बलिया

बलिया: आंगनबाड़ी कार्यकत्री की जन्म तिथि में बड़ा फर्जीवाड़ा, बाल विकास परियोजना अधिकारी की मिलिभगत?

Published

on

बलिया: आंगनबाड़ी कार्यकात्री की जन्म तिथि में बड़ा फर्जीवाड़ा, बाल विकास परियोजना अधिकारी की मिलिभगत?

बलिया जिले के चिलकहर विकासखंड के पहाड़पुर गांव से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पहाड़पुर आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत साधना यादव अपनी जन्म तिथि में हेरफेर कर काम कर रही हैं। इस मामले की जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव के पास होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुरेंद्र सिंह यादव पर आरोप है कि पैसे लेकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

साधना यादव पहाड़पुर के राम बदन यादव की पत्नी हैं। साधना यादव ने 2006 के एक आधिकारिक ब्रॉडशीट में अपनी जन्म तिथि 2 अप्रैल, 1984 दर्ज कराई है। जबकि 2007 के एक आधिकारिक ब्रॉडशीट में साधना यादव अपनी जन्म तिथि 2 अप्रैल, 1985 बताती हैं। दो अलग-अलग वर्षों में एक ही महिला की जन्म तिथि अलग-अलग दिखाई गई है।

राम बदन यादव की पत्नी साधना यादव की जन्म तिथि में की गई इस पर हेरफेर पर अब तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं की गई है। बता दें कि ये दोनों ब्रॉडशीट 2007 के तत्कालिक बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय में जन्म तिथि में ही की गई हेरफेर को लेकर कलावती शर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के बीच मुकदमा संख्या-47605/2007 में यह ब्रॉडशीट लगाई गई है।

चिलकहर विकासखंड के पहाड़पुर गांव के ही आशुतोष कुमार पांडेय ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है। आशुतोष कुमार पांडेय ने परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव जानबुझकर इस मामले में लीपापोती कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह यादव पैसे की लेनदेन का भी आरोप है।

परियोजना निदेशक को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि सुरेंद्र सिंह यादव मूलत: गाज़ीपुर जिले के कासिमाबाद ब्लॉक के रहने वाले हैं। बलिया में सुरेंद्र सिंह यादव का कार्यस्थल उनके घर से महज बारह किलोमीटर की दूरी पर है। गत आठ सालों से सुरेंद्र सिंह यादव बलिया के चिलकहर ब्लॉक पर ही कार्यरत हैं। अनुमान के आधार पर कहा गया है कि जन्म तिथि में हेरफेर करने वाली कार्यकत्री साधना यादव सुरेंद्र सिंह यादव की रिश्तेदार हैं।

आशुतोष कुमार पांडेय ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि सुरेंद्र सिंह यादव चुनाव के समय में एक पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए काम करते हैं। साथ ही कार्यकत्रियों से सहयोग न मिलने पर जबरन स्पष्टीकरण बताओ नोटिस भेजते हैं। परियोजना निदेशक को लिखे गए पत्र के अनुसार साधना यादव के मामले में शिकायत करने पर सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा है कि “यहां का मैं ही जिलाधिकारी हूं और मुख्यमंत्री भी। जो करना है कर लो।”

सवाल है कि क्या बाल विकास परियोजना अधिकारी को साधना यादव की जन्म तिथि में किए गए गड़बड़-झाले का पता था? क्या मामले की जानकारी होते हुए भी सुरेंद्र सिंह यादव ने जानबूझकर इस फर्जीवाड़े पर पर्दा डालने की कोशिश की? देखने वाली बात होगी कि उत्तर प्रदेश के परियोजना निदेशक को लिखे गए पत्र पर क्या कदम उठाए जाते हैं?

इस मामले में सुरेंद्र सिंह यादव का पक्ष जानने के लिए हमने उन्हें फोन कॉल किया। सुरेंद्र सिंह यादव ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि “हमारे पास जो दस्तावेज हैं उनमें जन्म तिथि में कोई गड़बड़ी नहीं है। आरोप लगाने को कोई कुछ भी लगा सकता है। मुझे नहीं पता कि ब्रॉडशीट कहां से आया।”

इनपुट: रिपोर्टर कृष्ण मोहन पांडेय

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!