Connect with us

बलिया स्पेशल

बिल्थरारोड- सोनाडीह फीडर की स्थिति बद से बदतर, अधिकारी लापरवाह, लोग बिना बिजली रहने को विवश

Published

on

बिल्थरारोड-  सरकार द्वारा जहां एक ओर चौबीस घंटे बिजली देने के दावे किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की उदासीनता के चलते अवायां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के सबसे लंबे सोनाडीह फीडर की स्थिति तो बद से बदतर है। जर्जर तार व खराब विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण आएं दिन यहां गड़बड़ी होती रहती है और 24 से 36 घंटे तक लोग बिना बिजली के रहने को विवश है। बिजली ना मिलने से गर्मी के इस मौसम में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, जिससे जनाक्रोश बढता जा रहा है।

स्थानीय विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस पहल न किए जाने से लोग भीषण गर्मी में उन्हें कोसने को विवश है। इसके साथ ही स्थानीय विद्युत अधिकारियों पर लापरवाही और विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार संबंधी गंभीर आरोप भी लगाते रहे हैं । आलम यह है कि इस क्षेत्र में इस क्षेत्र में इन दिनों महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है और वो भी लो वोल्टेज।

इसके कारण इन क्षेत्रों में सिर्फ बल्ब के फिलामेंट ही जल रहे है। । वहीं सोनाडीह फीडर अवायां उपकेंद्र का सबसे लंबा इलाका में फैला हुआ फीडर है। इससे कुण्डैल नियामतअली से लगायत, सोनाडीह, दोथ, गौरी, चैनपुर, चंदायर व अखोप गांव तक के कई गांवों की बिजली आपूर्ति होती है।

जर्जर तारों टिकी यहां की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु विभागीय लाइनमैन भी आए दिन हो रही गड़बड़ी को यहां बरसात में ठीक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

अवायां विद्युत उपकेंद्र के जेई अवधेश कुमार ने बताया कि सोनाडीह फीडर के जर्जर तार को बदलने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसके तहत तार व अन्य सामग्री उपलब्ध होते ही जल्द ही जर्जर तार की समस्या से यहां निजात मिल जाएगा।

 

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!