बैरिया
नवरात्रि में पूजा व्रतियों के लिए हिन्दू युवा वाहिनी करेगी भव्य फलाहार का कार्यक्रम – पंकज सिंह
हिन्दू युवा वाहिनी बैरिया इकाई के समीक्षा बैठक में बैरिया प्रभारी पंकज सिंह जी ने वाहिनी कार्यकर्ताओ को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रयास से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर व्रतियों के लिए फलाहार का कार्यक्रम होगा जिसमे संगठन एवं क्षेत्र के समस्त हिन्दू जनमानस उपस्थित रहेंगे |
पंकज सिंह जी ने कहा कि नवरात्र हिन्दुओ का सबसे पवित्र त्योहारों में से एक पूजा का त्योहार है जिसमे हिन्दू धर्म के हमारी माता-बहने नव दिन का व्रत रख देवी मां का उपासना करती है जिसके तत्वाधान में यह फलाहार का कार्यक्रम रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष राकेश सिंह कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता इस नवरात्र पूजा के अवसर पर लोगो मे यह भावना उतपन्न करे कि हिन्दू धर्म मे बेटियों को देवी का स्वरूप माना गया है जिसको हम माँ के रूप पूजा अर्चना करते है साथ ही संगठन विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष विद्यानंद वर्मा जी को वरिष्ठ सदस्य मनोनीत कर अभय पांडेय जी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किये गए एवं भोला मिश्रा जी को संगठन में सदस्यता ग्रहण कराया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारणी सदस्य छोटू तिवारी जी, मीडिया प्रभारी मनीष वर्मा, महामंत्री हर्ष सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, मंत्री मिथिलेश केशरी, अजय सिंह, संयोजक संदीप केशरी, सह संयोजक अभिषेक सिंह, संगठन मंत्री रोहित सिंह, IT सेल सह संयोजक सुमन्त माली, विक्की कुमार, दिलीप, रोहित सिंह एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे
बैरिया
आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के पिपरियाटा निवासी ओम प्रकाश गिरी को बलिया जनपद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, कर्ण छपरा निवासी त्रिवेणी सिंह को बैरिया विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पदाधिकारियों को संगठन के साथ मिलकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का निर्देश दिया है।
ओम प्रकाश गिरी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना संगठन की प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।
बैरिया
मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा इब्राहिमाबाद का पॉलीटेक्निक
बलिया के बैरिया क्षेत्र के इब्राहिमाबाद में करोड़ों की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक बनाया गया था। अब इसे जननायक स्व. बाबू मैनेजर सिंह राजकीय पॉलीटेक्निक के नाम से जाना जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार और राज्यपाल की ओर से इसकी मंजूरी मिल गयी है।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पिछली सरकार में करीब 19 करोड़ रुपए खर्च कर इब्राहिमाबाद में राजकीय पॉलीटेक्निक का निर्माण कराया गया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन विधायक सुरेन्द्र सिंह ने किया था।
कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम अपने मामा और बलिया के गांधी व बैरिया के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक मैनेजर सिंह के नाम पर करने की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने शासन को पत्र लिखा था।
अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को परिवहन मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शासन से मंजूरी के बाद राज्यपाल की ओर से नामकरण की अनुमति मिल गयी है।
खास बात है कि मैनेजर सिंह ने बेरिया क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के कई केन्द्र स्थापित किए। हालांकि किसी से उन्होंने अपना नाम नहीं जोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक का नामकरण उनके नाम पर होना स्व. सिंह के प्रति श्रद्धांजलि है।
featured
बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर इन तीन ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
बलिया में बैरिया विधानसभा के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर अब से 3 ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। जिन 3 ट्रेनों का ठहराव होगा, उसमें बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस, बरौनी – अम्बाला एक्सप्रेस और गोरखपुर कोलकाता एक्सप्रेस शामिल हैं। वाराणसी डिवीजन को इन तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए जल्द से जल्द कहा गया है।
बता दें कि इन ट्रेनों के ठहराव की लागतार मांग हो रही थी। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के पत्र और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिंह के अनुरोध पर बलिया निवासी मुरादाबाद रेल मंडल केएडीआरएम निर्भय नारायण सिंह के अथक प्रयास से आज बैरिया वासियों को बड़ी सौगात मिली है। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इन ट्रेनों के ठहराव से अब बैरिया क्षेत्र के सैंकड़ों ग्रामवासियों को बहुत सुविधा होगी। अब रेलयात्री आसानी से सफर कर पाएंगे। ये तीनों ट्रेनें एक्सप्रेस ट्रेनें हैं, ऐसे में यात्री आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे।


