Connect with us

बलिया स्पेशल

बलिया – अब बिजली आने-जाने की भी मिलेगी जानकारी, ऐसे काम करेगा ऊर्जा मित्र एप

Published

on

बलिया के बिजली उपभोक्तों के लिए बेहद की काम की खबर है। जहां अब बिजली विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा का भी अब ख्याल रखेगा। इसके लिए विभाग ने ऊर्जा मित्र एप लॉन्च किया है। इस एप से उपभोक्ताओं को बिजली क्यों कटी, बिजली कितनी देर के लिए कटी है या फिर बिजली कब तक आएगी, इसकी जानकारी मोबाइल पर मिलेगी। बिजली बिल खो जाने पर भी इस एप से उपभोक्ता दूसरा बिल हासिल कर करेंगे।इस एप के इस्तेमाल से उपभोक्ताओं अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

बल्कि उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।बता दें अब तक पावर हाउस पर फॉल्ट आने पर उपभोक्ताओं को सूचना विभाग की तरफ से नहीं मिलती थी। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इधर सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए रीवैंप योजना चला रही है। इसके तहत विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है। अब ऐसे में पावर हाउस पर बाधा आने पर ऊर्जा मित्र एप से बिजली के जाने की सूचना तत्काल मिल जाएगी। कौन सा फीडर कितनी देर तक बंद रहेगा और कितनी देर के बाद बिजली की आपूर्ति होगी, पूरा ब्योरा उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा।

अधिकारी या लाइनमैनों को बार-बार फोन नहीं करना पड़ेगा।ऐसे मिलेगा लाभ- इस सुविधा के लिए उपभोक्ता का नंबर बिजली विभाग के रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। इस एप में कटौती की सूचना जेई और स्टाफ हर आधे घंटे पर अपडेट भी करते रहेंगे। मोबाइल नंबर पंजीकृत होगा। ऊर्जा मित्र एप की सुविधा के लिए मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर उपभोक्ता डाउनलोड करेंगे। इसके बाद बिजली विभाग में दर्ज मोबाइल नंबर उसमें रजिस्टर्ड करना होगा। पंजीकृत होने पर राज्य का नाम, जिले का नाम, पावर फीडर, वितरण ट्रांसफार्मर, स्थान और अपने बिजली बिल में उपभोक्ता बिजली खाता संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट करना होगा।

इस प्रक्रिया के पूरा होते ही एप काम करना शुरू कर देगा। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता का कहना है कि ऊर्जा मित्र एप उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए है। इससे बिजली आने-जाने के साथ ही अन्य कई तरह की विभागीय की जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।ताकि वह इस एप का लाभ उठा सकें। और बिजली संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उन्हें परेशान न होना पड़े।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!