Connect with us

बलिया

20 वर्षीय युवक ने जनेश्वर मिश्र सेतु से लगाई छलांग, घर से बलिया के निकला था युवक

Published

on

बलिया से एक दुखद खबर सामने आई जहां उत्तरप्रदेश से बिहार को जोड़ने वाले जनेश्वर मिश्र सेतु से एक 20 वर्षीय युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना सुबह 10 बजे की है। इस घटना की जानकारी पुलिस से गुजरते किसी व्यक्ति ने देखी तो तुरंत दुबहड़ थाने के पुलिसकर्मी को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।युवक की पहचान अभिमन्यु सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह के रुप में हुई है जो कि भरसौता थाना हल्दी का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अभिमन्यु रोज बगीचे में दौड़ लगाने जाता था। घटना वाले दिन भी वह बगीचे में दौड़ लगाकर भरसौता से बलिया के लिए चला। साथ में वह अपने शिक्षा की कुछ किताब, 1 जोड़ी जूते लेकर अपने बाबा रामदेव सिंह से बलिया बड़ी मां के यहां जाने की बात कह मोटरसाइकिल से निकल लिया।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि युवक बलिया न जाकर जनेश्वर मिश्रा सेतु पर पहुंचा और अपना मोबाइल मोटरसाइकिल के साथ एक बैग में रखकर चप्पल पुल से ऊपर खोलकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मोबाइल पर किसी का कॉल आने पर पुलिसकर्मी ने लड़के के बारे में जानकारी प्राप्त की।

घटना की जानकारी होने पर दुबहड़ थानाध्यक्ष अनिल चंद्र तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँचकर युवक की खोज शुरू कर दी। परंतु शव को अभी तक खोजा नहीं जा सका है। इस घटना की सूचना मिलते ही भरसौता गांव के ग्रामीण लड़के के बाबा रामदेव सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि अभिमन्यु सिंह बंगाल में शिक्षा ग्रहण करते थे पिछले 4 माह पूर्व बलिया आकर सेना की तैयारी में नियमित दौड़ लगाता था उसके बाद पूरे दिन अपनी बड़ी मां के यहां बलिया चले जाता था। उसने घर पर बताया कि मैं बलिया जा रहा हूं। अभिमन्यु सिंह के माता पिता और एक बड़ी बहन दुर्गापुर बंगाल में रहते हैं। जहां पिता विजेंद्र सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया

शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी

Published

on

हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —

“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”

उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।

Continue Reading

फेफना

दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका

Published

on

बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।

शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक  और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Continue Reading

featured

बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म

Published

on

बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।  और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!