बलिया स्पेशल
बलिया: मंहगे दामों में बेच रहे थे नकली ब्रांडेड जींस, दिल्ली से आई टीम ने मारा छापा, दो पर केस
बलिया में आजकल अलग अलग दुकानों पर छापेमारी की खबरें ज्यादा सामने आ रही हैं। ताजा मामला रसड़ा बाजार का है। जहां बुधवार को स्पार्की दिल्ली टीम ने कपड़े की दो अलग अलग दुकानों पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान करीब 60 जींस पैंट बरामद किए गए आपको बता दे कि स्पार्की दिल्ली के क्वालिटी इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने पुलिस के साथ दो रेडिमेट दुकानों में छापेमारी की और नकली सामान बरामद किया। दोनों दुकानदारों पर कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
वहीं इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रसड़ा के कुछ दुकानदार ब्रांडेड कंपनी स्पार्की के नाम पर नकली कपड़ा बेच रहे हैं, ऐसी शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद कंपनी ने मुझे रसड़ा भेजा और इसके बाद रेडिमेट दुकान मद्धेशिया ड्रेसेज व अग्रसेन ड्रेसेज पर हम व हमारे साथी नकली ग्राहक बनकर गए थे। जहां अग्रसेन ड्रेसेज से हमने नकली जिंस खरीदा। दुकानदार अजीत अग्रवाल का कहना है कि हम नकली स्पार्की नहीं बेचते। लेकिन जिंस एकदम नकली स्पार्की था। दूसरी दुकान मद्धेशिया ड्रेसेस पर भी नकली जींस बेचा गया।
जब जींस लाने की बिल दिखाने का बोला तो दोनों दुकानदार जबाव नहीं दे पाए।इसके बाद रसड़ा थाना ने तहरीर के आधार पर अग्रसेन ड्रेसेज के मालिक अजीत अग्रवाल पुत्र महेश्वरी प्रसाद पुरानी संगत व मद्धेशिया ड्रेसेज के मालिक संजीत कुमार पुत्र रामसकल प्रसाद थाना रोड रसड़ा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता 1860 अधिनियम के तहत धारा 420, ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 के तहत धारा 103, ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत धारा 104 , कॉपीराइट अधिनियम ( संशोधित) 1957 के तहत धारा 63 व कॉपीराइट अधिनियम ( संशोधित) 1957 के तहत धारा 65 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


