बलिया स्पेशल
बलिया- वायरल विडियो से खुलासा, 10वीं पास कराने का झांसा देकर शिक्षक कर रहा था रेप
बलिया के रेवती में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ता को दागदार करने का मामला सामने आया है । खबर के मुताबिक विडियो वायरल होने के बाद शिक्षक व छात्रा के परिजनों के बीच मारपीट भी हुई। वीडियो वॉयरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी है। 10वीं की छात्रा को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर रेप किया और वीडियो बनाया। फिर इस वीडियो के आधार पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
शुक्रवार को वह वीडियो शिक्षक की मोबाइल से लीक हो गया जो वायरल होने लगा। इस अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद ही उस शैतान शिक्षक का कारनामा उजागर हुआ। पुलिस तक बात पहुंची तो कार्रवाई हुई।
छात्रा के पिता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने शिक्षक पर पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि कक्षा 10 की छात्रा उसकी पुत्री पढ़ने में कमजोर थी। जिसे शिक्षक ने परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन देकर 10 जनवरी 2018 को अपने घर में दुराचार किया।
इसके बाद किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिक्षक की धमकी के कारण पुत्री ने किसी को कुछ नहीं बताया। जिसका फायदा उठाते हुए शिक्षक दुष्कर्म करता रहा।
परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार को दोनों का अश्लील वीडियो वायरल होने की बात सामने आई। परिजनों के साथ लोग शिक्षक के यहां पूछताछ करने पहुंचे तो मामला तूल पकड़ लिया। सूचना मिलते ही रेवती एसओ मौके पर पहुंच गए और शिक्षक के पिता को हिरासत में लेकर थाने आए।
जिसके बाद मामला शांत हुआ। आरोपी शिक्षक पक्ष के लोग शनिवार की रात थाने से लेकर पीड़िता के घर पहुंच समझौते के लिए हर संभव प्रयास किया। रविवार को सीओ बैरिया उमेश कुमार यादव ने नाबालिग पीड़िता व उसके माता-पिता का बयान दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वहीं नाबालिग छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता के तहरीर पर आरोपी शिक्षक संजय वर्मा उर्फ आनंद के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया।
बैरिया सीओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके भाई व पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी भी शीघ्र ही पुलिस के गिरफ्त में होगा।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


