Connect with us

बलिया स्पेशल

सेना भर्ती- ओवरएज हुए बलिया के छात्रों ने सरकार से एक और मौका देने की मांग की, निकाली पदयात्रा

Published

on

बलिया। कोरोना के कारण समय पर एग्जाम समय पर नहीं हो पाए ऐसे में कुछ छात्र परीक्षाओं में ओवरएज के चलते वंचित रह गए हैं। इसी समय को लेकर रसड़ा विकासखंड में एक पदयात्रा निकाली गई। सेना भर्ती में ओवर एज हुए अभ्यर्थियों को एक बार भर्ती में शामिल होने की मांग को लेकर युवाशक्ति चन्द्रशेखर के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मान सिंह सेंगर द्वारा सैकड़ों नौजवानों के साथ पदयात्रा निकाली गई। साथ ही उपजिलाधिकारी व प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री को सम्बोधित सौंपा।इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व युवाशक्ति चन्द्रशेखर के अध्यक्ष मान सिंह सेंगर ने सेना में भर्ती युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी लड़ाई के लिए पूरे जनपद में घूम-घूम कर नौजवानों से समर्थन और हस्ताक्षर मांग रहे हैं। मैं सुबह उठकर ही नौजवानों के बीच में पहुंच जाता है। उनके हस्ताक्षर लेता हूं। अब तक हाड़ा हुसर ग्राउंड, लखुआ ग्राउंड, बजरंगबली ग्राउंड, चीनी मिल ग्राउंड, कैथी ग्राउंड इत्यादि पर जा चुका हूँ जिससे बड़े संख्या में नौजवान हमसे जुड़ रहे हैं हमारे युवाशक्ति के सहयोगी लगातार नौजवानों से सम्पर्क साध उनसे समर्थन एवं हस्ताक्षर मांग रहे हैं।

अब कल से रसड़ा विधानसभा से बाहर निकलकर युवाओं का समर्थन मांगा जाएगा। आपको बता दे कि सपा नेता के द्वारा पीएम व रक्षामंत्री को पत्र लिखे जा रहे हैं। पत्र के साथ ही समस्य अभ्यर्थियों का हस्ताक्षर भी भेजा जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए छात्रों का ऑनलाइन समर्थन भी मांगा जाएगा। मान सिंह ने कहा कि इसके लिए एक फॉर्मेट होगा जो हमारी लड़ाई को समर्थन देना चाहेगा उस फॉर्मेट को भर के सबमिट कर इस लड़ाई में अपना समर्थन दे सकता है हम प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री कार्यालय को डिजिटली समर्थन में मिली संख्या से भी अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि हम पूरे देश के नौजवानों से अपील करेंगे कि एक स्वर से भर्ती में शामिल होने के लिए एक मौका देने की मांग करिये क्योंकि कोविड की वजह हर देश ने प्रभावित हुवे लोगों को अपने अपने तरीके से राहत देने का काम किया है फिर भारत की सरकार अपने देश के नौजवानों के साथ ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है इस मौके पर अनूप सिंह, प्रकाश भारती, अमित उपाध्याय, अभिजीत सिंह, अरुण उपाध्याय, अबरार अहमद, दयाशंकर गुप्ता, अंकित सिंह, धीरज तिवारी, सोनू सिंह, इंद्रजीत पासवान, ईश्वर चंद भारती, मटरू यादव, आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!