बलिया स्पेशल
गोदामों की कालाबाजारी जोरों पर, उपजिलाधिकारी ने मारा छापा
सिकंदरपुर (बलिया) केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार व खाद्यान्न की कालाबाजारी के रोकथाम के लिए लाख प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता के चलते भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है गुरुवार को गरीबों को वितरित करने के लिए बलिया गोदाम से चला एक ट्रक चावल गोदाम पर न पहुंच 4 किलोमीटर दूर दूसरे ब्लॉक के राइस मिल पर पहुंच गया आखिरकार किसी ने इसकी सूचना जिलाधिकारी बलिया को दे दिया जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार की देर रात अधिकारियों ने राइस मिल पर पहुँच चावल लदी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया वही विपणन केंद्र पन्दह के गोदाम को सील करने की कार्रवाई देर रात तक की गई। दूसरे दिन जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह ही तहसीलदार सिकंदरपुर जितेंद्र सिंह डिप्टी आरएमओ नागेन्द्र तिवारी सप्लाई इस्पेक्टर दुर्गानंद यादव एएमओ एसपी सरोज विपणन केंद्र पन्दह पहुंच बारीकी से जांच पड़ताल किया इस दौरान चावल का स्टाक लगभग सही मिला लेकिन गेहूं पीडीएफ व खरीदारी का एक ही में होने के कारण गिनती संभव नहीं हो सका। सूत्रों की माने तो जो ट्रक राइस मिल पर चावल लदा पकड़ा गया वह मिल मालिक का होना बताया जा रहा है वही ट्रक गुरुवार को सुबह विपणन केंद्र पन्दह से गेंहू लेकर बलिया गया था और शाम को विपणन केंद्र पन्दह के लिए तीखमपुर सीडब्ल्यूसी से 300 बोरी चावल लेकर चला था लेकिन रात के समय वह ट्रक पन्दह गोदाम से सण्डवापुर गांव चला गया। इस संबंध में ठीकेदार गांधी सिंह ने बताया कि बलिया सीडब्ल्यूसी से ट्रक विपणन केंद्र पन्दह पर पहुंच गया था वहां से कैसे संडवापुर राइस मिल पर पहुंच गया इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव ने कहां की मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति ना हो सके।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


