बलिया स्पेशल
बलिया का ऐसा अस्पताल जहां उपचार की जगह किया जाता है रेफर
बलिया में असपतालों की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। वही यहाँ वैना पंचायत में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक ऐसा अस्पताल है जहां उपचार की जगह मरीजों को सिर्फ रेफर किया जाता है। क्षेत्र में हजारों की जनसंख्या के बीच कई गांवों के मरीज प्रतिदिन इलाज करवाने आते है लेकिन चिकित्सक व दवा के अभाव में उन्हें हमेशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है।
अस्पताल एक आयुष चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। दवा का अभाव होने के कारण चिकित्सक हमेशा ही बाहर की दवा लिखने को मजबूर हो रहे हैं।1अस्पताल पर ओआरएस तक भी नहीं: इस स्वास्थ्य केंद्र में जांच के नाम पर सिर्फ सामान्य बीमारी के मरीजों के ब्लड की जांच होती है। गंभीर मरीजों को मुख्यालय पर जांच के लिए जाना पड़ता है।
इस भीषण गर्मी में डायरिया के मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ रही है लेकिन ओआरएस तक भी अस्पताल पर मौजूद नहीं है। पिछले कई माह से प्रभारी विहीन ही यह अस्पताल चल रहा है। सीएमओ द्वारा अभी तक न ही किसी प्रभारी को भेजा जा रहा है और न किसी को प्रभार ही दिया जा रहा है। जिसके कारण एनआरएचएम की चल रही कई योजनाए दम तोड़ रही है।
क्षेत्र के लोगों द्वारा बार-बार इस अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों को पत्र दिया गया इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।1जर्जर हो चले हैं चिकित्सक आवास: यहां चिकित्सकों के लिए बने आवास जर्जर स्थिति में हो गए हैं, उसमें कर्मचारी पशुओं के लिए चारा व गोबर के उपले रखे हुए हैं।
केंद्र पर जनरेटर होने के बाद भी बिजली कटौती के बाद जनरेटर नहीं चलाया जाता। कारण पूछने पर स्वास्थ्य कर्मी बताते हैं कि डीजल ही नहीं मिलता। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में स्थित डिलेवरी प्वाइंट पर 24 घंटे की इमरजेंसी ड्यूटी का प्रावधान है लेकिन सिर्फ एक एनएम ही इमरेंसी में रहती है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों व मरीजों के लिए पीने का पानी भी नसीब नहीं है। परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप व ओवरहेड टैंक वर्षों से खराब पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक मरम्मत नहीं कराया गया। कभी स्वास्थ्य विभाग के लिए यह मॉडल पीएचसी था। जहां सभी सुविधाएं सही हाल में दिख रही थीं। अब वही अस्पताल सुविधाओं के लिए रोता हुआ प्रतीत हो रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैना
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


