बलिया स्पेशल
……तो अब बलिया के DM-SP का तबादला हो जायेगा?
बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी आनंद चौधरी की जीत के बाद कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 6 फ़र्ज़ी मतदाताओं की पहचान सार्वजनिक न किये जाने से पर चर्चा ने जोर पकड़ा तो इस बात की चर्चा भी ज़ोरों पर है कि कुछ ही दिनों में डीएम-एसपी का जिले से तबादला होना तय है। चर्चाओं ने चुनाव के पूर्व से ही जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। चुनाव के पूर्व से ही एक वायरल वीडियो में यह दावा किया जाता रहा कि भाजपा से राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक सुरेंद्र सिंह व विधायक संजय यादव एसपी आवास गए थे लेकिन एसपी किसी से नहीं मिले।
हालाँकि, वीडियो वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने ट्वीट कर इसे भ्रामक सूचना बताया। बलिया पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, ‘ भ्रामक सूचना है। दिनांक 01.07.2021 को समय करीब 04 बजे BJP के प्रतिनिधि मण्डल SP आवास पर मीडिया के साथ मिलने आये थे जिस पर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा प्रतिनिधि मण्डल के सम्मानित सदस्यों से मुलाकात की गयी।’ वहीं इस मामले पर एसपी पीआरओ का कहना है कि SP के मिलने अथवा न मिलने की जानकारी उनको नहीं है। उनका कहना है, ‘चुनाव के मद्देनजर गेट बंद कर के रखा गया था यह बात सत्य है, लेकिन एसपी साहब से
सांसद और विधायकों के मिलने वाली बात मुझे नहीं पता मैं दो बजे के बाद से ड्यूटी आया हूं।’ दूसरी तरफ जिलाधिकारी अदिति सिंह के तबादले पर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चुनाव पूर्व ही डीएम ने एक गाइडलाइन जारी कर बताया था कि मतदान तथा मतगणना स्थल पर सांसद, मंत्री व विधायक की उपस्थिति नहीं रहेगी। इसके बाद से ही अटकलें जारी थीं। प्रदेश में सपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। देखना यह भी होगा कि प्रदेश हाईकमान इन जिलों में SP DM के तबादले पर क्या निर्णय ले रहा है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


