बलिया स्पेशल
सीएम का जिला अस्पताल का दौरा : योगी के जाते ही हटाई गई नई बेडशीट
बलिया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलिया का दौरा किया था।अपने दौरे के दौरान उन्होंने यहाँ के स्वास्थ्य सुविधाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल में पहुंचकर कोविड वार्ड एवं नॉन कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही सीएम योगी ने बलिया में कई कार्यक्रमों में शिरकत की और बलिया के शासन-प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। दरअसल सीएम योगी के बलिया दौरे के आने से पहले प्रशासन ने तमाम तैयारियाँ कर ली थी और सभी
कुछ चाकचौबंद कर लिया था ताकि सीएम योगी को लगे कि यहाँ सब कुछ बेहतर है। लेकिन अब जब योगी बलिया से चले गए हैं तो हालात पहले जैसे हो गए हैं। दैनिक अख़बार अमर उजाला ने एक खबर में दावा किया है कि “सीएम के जाते ही नई बेडशीट हटाई ली गई”। हालाँकि इस खबर पर हमने ने मुख्य चिकित्साधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उनका फ़ोन नहीं उठा। बता दें कि योगी के आगमन की वजह से अस्पताल के बिस्तरों पर नई बेडशीट बिछाई गयी थी, लेकिन सीएम के जाते ही वह भी उतार ली गई। सीएम योगी के जाने के बाद अस्पताल
के कर्मचारी नई बेडशीट उतारते हुए पाए गए। बता दें कि सीएम योगी सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कोविड, पीकू व नान कोविड वार्डों का निरीक्षण किया साथ ही मरीजों से बातचीत भी की थी साथ ही अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। इमरजेंसी वार्ड में स्थापित पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और दवा के बारे में पूछताछ की। मरीजों व तीमारदारों ने बताया कि सब ठीक है। पोस्ट कोविड वार्ड में भर्ती एक मरीज से उन्होंने पूछा कि व्यवस्थाएं आजकल में हुई हैं या पहले से थी।
महिला ने बताया कि पहले से थी और दवा भी ठीक-ठाक से मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप कहीं मत जाइएगा। यहीं पर रहिएगा। आप स्वस्थ होकर यहां से जाइएगा। इस प्रकार अन्य मरीजों से बातचीत की। लेकिन सीएम योगी के यहाँ से जाने के फ़ौरन बाद ही बेड पर बिछाई गई नई बेडशीट उतार ली गई।सीएम योगी के जाने के बाद अस्पताल के कर्मचारी नई बेडशीट उतारते हुए पाए गए। इतना ही नहीं, एमरजेंसी वार्ड के पास लगाया गया एंटीजेन स्टाल भी सीएम योगी के जाते ही हटा दिया गया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


