featured
पंचायत चुनाव- बलिया में मिली भाजपा को करारी हार, दोनों मंत्री के क्षेत्र में भी रहा बुरा हाल
बलिया। बलिया में भाजपा पंचायत चुनाव में पूरी तरह फ्लॉप हो हो गई। दो-दो मंत्री होने के बावजूद पार्टी अपने पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव को चुनाव नहीं जीता सकी। देवेंद्र यादव की हार कहीं क्षेत्रीय सांसद व क्षेत्रीय नेताओं के लिए दिक्कत न पैदा कर दें। देवेंद्र यादव जो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं 10 से उमीदवार थे, यही नहीं वह जिला पंचायत अध्यक्ष के दौड़ में भी थे उनके नाम की चर्चा जोर शोर से थी। लेकिन उनका चुनाव हारना भाजपा के लिए सिरदर्द बना हुआ है।
इन ब्लाकों में भाजपा नहीं खोल पाई खाता
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में गड़वार, सोहांव और सीयर ब्लाक से भाजपा का खाता नहीं खुला। सबसे मजे की बात यह है कि फेफना विस क्षेत्र का वार्ड नंबर 42, 43, 44, 45, 46, 47 व 49 वार्ड है। इन वार्डों में सपा, बसपा व सुभासपा ने परचम लहराया है। जबकि यहां से विधायक उपेंद्र तिवारी प्रदेश सरकार में मंत्री है वह भी एक भी सीट नहीं निकाल पाए। जबकि नामांकन के दौरान मंत्री उपेंद्र तिवारी अपने आवास टैगोर नगर में सभी प्रत्याशियों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया था। राजनैतिक गलियारों में चर्चा यह रही कि आखिर क्या वजह रही कि इन वार्डों से भाजपा शून्य रही।
दोनों मंत्री के क्षेत्र में भी नहीं लहरा भाजपा का परचम
हनुमानगंज व दुबहर ब्लाक अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सिर्फ एक वार्ड में भाजपा व अन्य वार्डों में सपा, बसपा व निर्दल प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। नगर विस क्षेत्र के इन ब्लाकों के वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं अन्य दलों के उम्मीदवार जीत का सेहरा अपने सिर पर बांधा। नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल जो सरकार में मंत्री है यह माना जा रहा है कि वह पूरे चुनाव में अस्वस्थ्य थे।
जिसके कारण वह बलिया में नहीं थे। नगर विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय यह बना रहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्पित उम्मीदवार को जनता ने क्यों नकारा। कई सवाल के जवाब सामने आए। अब भाजपा को जिले की राजनीति पर और पकड़ बनानी होगी और जनता का विश्वास जितना होगा।
इस वार्ड में जीती भाजपा
वार्ड नंबर 8 से विनय मिश्र
वार्ड नंबर 13 से मीरा देवी
वार्ड नंबर 23 से रामविलास राम
वार्ड नंबर 30 से अनिता
वार्ड नंबर 52 से अनिता
वार्ड नंबर 56 से इंदू पांडेय
वार्ड नंबर 3 से अमित पाण्डेय
वार्ड नंबर 5 से कुसुम
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


