featured
डीएम बोलीं, जनता की हर समस्या का होगा समाधान, नौकरी को खिलवाड़ समझने वाले अधिकारी नपेंगे
बलिया डेस्क : बलिया डीएम अदिति सिंह ने चार्ज लेते हुए अपने सख्त तेवर में नजर आईं। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में उन्होंने जनशिकायतों के निस्तारण में समय व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे। कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। सभी अधिकारी तीन दिन के अंदर आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित जनशिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। भी अधिकारियों से विभागीय कार्यों की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवनों को जल्द पूर्ण करा लिया जाए।
सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि मनरेगा से होने वाले कार्यों में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिया जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन उठान आदि के बारे में जिला पूर्ति अधिकारी से पूछताछ की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि सड़क, सेतु एवं अप्रोच मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी बनाए रखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हर पात्र को दिलाना सुनिश्चित किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों की तहसीलवार रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश उप निदेशक कृषि को दिया। यह भी निर्देश दिया कि जनपद में बने गो-आश्रय स्थलों पर समय-समय पर निरीक्षण होता रहे। कहीं भी व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए।
सीएचसी-पीएचसी पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाए
सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद से चिकित्सा व्यवस्था व निर्माणाधीन भवन से संबंधित जानकारी ली। स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने पर बल देते हुए निर्देश दिया कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाए। अगर कहीं व्यवस्था न हो तो 15 दिन के अंदर कर लिया जाए। आयुष्मान भारत के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड के संबंध में कहा कि हर गांव में कैंप लगाकर पात्रों का कार्ड बनवाया जाए। सभी आशा बहुओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के संबंध में सूचना एक हफ्ते के अंदर उपलब्ध कराने की बात कही।
अस्पतालों में दलाल न हों, रखें नजर
जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि अस्पतालों में कोई भी दलाल ना रहे, इस पर विशेष नजर रखी जाए। सभी डॉक्टर भी इसका ख्याल रखेंगे। अगर ऐसा कहीं भी संज्ञान में आया तो जो भी दोषी मिलेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी मानक आदि चेक करा लिया जाए। कोई भी अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित नहीं होना चाहिए।
10 बजे कार्यालय पहुंच जाएं अधिकारी-कर्मचारी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सुबह 10 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय में अवश्य पहुंच जाएं। जो भी लंबित कार्य हैं उसको समय से पूरा कराएं। कार्यालय में आने वाले हर किसी की बात सुनी जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ विपिन जैन, एडीएम रामआसरे, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, डीएफओ श्रद्धा सहित विकास कार्यों से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र, आईटीआई के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसाद, दुग्ध विभाग के प्रभारी सुरेश सिंह, लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एसके सिंह अनुपस्थित थे।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।


