बलिया स्पेशल
आज भी जनता के दिलों में राज करते हैं श्रमिक नेता कामरेड बलवंत, प्रथम पुण्यतिथि पर जुटा कर्मचारियों का हुजूम
बलिया डेस्क : कर्मचारी संगठन के महान नेता कामरेड बलवंत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि टाउन हॉल में मनाई गई। इसमें जिले भर के हजारों कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया और बलवंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर जिला श्रमिक समन्वय समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी में कर्मचारियों के हक की लड़ाई से जुड़ी उनकी तमाम कहानियों को साझा किया गया।
उनके संघर्षों को याद रखने व कर्मचारियों को एकजुट होकर रहने का संकल्प दिलाया गया। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अविनाश उपाध्याय ने कहा कि जब तक वह जिंदा रहे, कर्मचारी पर हुए किसी अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया। दमदारी से लड़ाई लड़ी और जीते भी। वहीं, अन्य वक्ताओं ने बलवंत सिंह के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि हक की लड़ाई में बलवंत सिंह का कई बार उनका वेतन रुका, निलम्बित हुए, पर किसी भी लड़ाई को कमजोर नहीं होने दिए। विकास विभाग के कर्मचारी महेश शर्मा ने श्रद्धाजंलि में गीत प्रस्तुत किया।
सपा नेता कामेश्वर सिंह, अनिल राय, जिपं सदस्य भोला सिंह, रविन्द्र सिंह, सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, चिकित्सा महासंघ के अरुण सिंह, सचिव अनिल यादव, हिमांशु चौबे, हर्षदेव, सत्येंद्र सिंह, घनश्याम चौबे, अजय चौबे, प्रेमसुख, जमाल आलम, राजेश पांडेय ने भी अपने सम्बोधन में बलवंत सिंह के संघर्षों को याद किया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, आंगनबाड़ी, चिकित्सा विभाग, विकास भवन, कलेक्ट्रेट व अन्य विभाग के हजारों कर्मी मौजूद थे। संचालन कर्मचारी नेता अजय सिंह ने किया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



