बांसडीह
बलिया- यूथ कांग्रेस ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजा कर किया प्रदर्शन !
बलिया डेस्क : बलिया में भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की है. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम के नेतृत्व मे केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजा कर विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने कहा कि वर्तमान कि केंद्र सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है वह अदानी अंबानी को देश मानकर सिर्फ काम कर रही है पेट्रोलियम कीमतों की बढ़ोतरी से आम जनता का जीना मुहाल हो गया मगर केंद्र में बैठे लोग जनता के ऊपर नित नए कानून के माध्यम से जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने चाह रहे हैं.
करोना काल के बाद पूरी दुनिया आर्थिक मंदी की शिकार है लोग अपने रोजी रोजगार को लेकर परेशान हैं मगर केंद्र सरकार को इन चीजों से कोई मतलब नहीं है कल तक पेट्रोलियम पदार्थों पर जो लोग राजनाथ सिंह हो स्मृति रानी हो धर्मेंद्र प्रधान हो रविशंकर प्रसाद हो यहां तक खुद मोदी 2014 से पहले तरह तरह की बातें किया करते थे आज उनको अपने बातों को याद करके जनता प्रणाम करना चाहिए मगर यह बेशर्म सरकार सिर्फ पूजी पतियों की सरकार है आम जनता से कोई मतलब नहीं ना कोई सरोकार इनसे कुछ बात कहना भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर है.
इस मौके पर श्रीप्रकाश मिश्रा, अजित कुमार, धर्मेंद्र ठाकुर,विनोद सिंह,मुकेश पांडेय, राजकुमार सोनी, फ़ैयास अंसारी,मोबिन अंसारी,राजू राजभर,राकेश यादव इत्यादि लोग रहे..!!
featured
बलिया में स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध : बेरूआरबारी प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे कर्मचारी!
बलिया। जनपद के बेरूआरबारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्यकर्मी पीएचसी परिसर में धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को तत्काल हटाए जाने की मांग की।
स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी का व्यवहार कर्मचारियों के प्रति अभद्र और अपमानजनक है। इसके अलावा केंद्र पर अनियमितता और कार्यस्थल पर मनमानी का माहौल है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को जिला स्तर पर तेज किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई। फिलहाल मामले को शांत कराने के लिए बातचीत की कोशिशें जारी हैं।
featured
PET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, बलिया के बांसडीह CHC के मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता गिरफ्तार
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज के जरिए सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
कैसे चलता था खेल
पुलिस के मुताबिक, गिरोह अभ्यर्थियों से 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक वसूलता था। इसके बाद एडमिट कार्ड और पहचान पत्र में हेरफेर कर किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने के लिए भेजा जाता था। इस खेल को मेडिकल ऑफिसर अमित गुप्ता संगठित तरीके से संचालित कर रहा था।
गिरफ्तारी और बरामदगी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस का सख्त रुख
एसपी ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अमित गुप्ता समेत तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है।
यह गिरफ्तारी जिले में स्वास्थ्य विभाग और परीक्षा प्रणाली दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
featured
कौन थे ‘शेर-ए-पूर्वांचल’ जिन्हें आज उनकी पुण्यतिथि पर बलिया के लोग कर रहे याद !


