बलिया स्पेशल
बेल्थरारोड में DM-SP ने सुनी फरियाद, जिलाधिकारी बोले- किसी माफिया की कठपुतली बनकर काम न करे कर्मचारी !
बिल्थरारोड डेस्क : जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को बिल्थरारोड तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनी। उन्होंने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर करा दिया। वहीं, शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सौंपी कि समयांतर्गत व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इस मौके पर कुल 172 मामले आए, जिनमें 27 का मौके पर निस्तारण कराया। वहीँ समाधान दिवस पर फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
समाधान दिवस में राजस्व, पेंशन, बिजली व कोटे से सम्बंधित मामले छाये रहे। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण समयावधि में त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि किसी माफिया की कठपुतली बनकर काम न करे । पंचमा उधरन गांव निवासी खड़क बहादुर सिंह ने दिए गए शिकायती पत्र में पूर्ति विभाग बिल्थरारोड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बनने का आरोप लगाया।
जमुआव प्राथमिक विद्यालय पर नियुक्ति रसोईया इंकला देवी ने दो साल से मानदेय न मिलने का शिकायती पत्र देते हुए डीएम के सामने रोने लगी जिसपर डीएम ने बीएसए संतोष सिंह को तुंरत मानदेय दिलाने का आदेश दिया। तहसील कोटेदार संघ के अध्यक्ष मृदंगी गोड़ ने कोटेदारों का हो रहे उत्पीड़न के लिए शिकायती पत्र दिया। नगर के बस स्टेशन निवासी गणेश प्रसाद पुत्र शिवशंकर ने विपक्षी द्वारा जमीन की बाउंड्री रोकने को लेकर शिकायती पत्र दिया।
पतनारी गाँव के काश्तकारों ने चकबन्दी एसीओ और लेखपाल, राजस्व निरीक्षक द्वारा गांव में न जाकर एक कमरे में बैठकर चक काटने का शिकायती पत्र दिया। वहीँ बिठुवा गावं के आतिफ पुत्र जमाल ने मतदाता सूची से गावं के लगभग 400 नाम काटे जाने की शिकायती पत्र दिया।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। वही पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा ने सम्बंधित थाना प्रभारियों को थाना सम्बन्धी विवाद व समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का कड़ा निर्देश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टांडा ,उपजिलाधिकारी सन्त कुमार, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, इस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह, नगरा , भीमपुरा थानाध्यक्ष , एबीएसए निर्भय नारायण सिंह, सीएचसी सीयर अधीक्षक तनवीर आजम, चौकी इंचार्ज आरके सिंह समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


