Connect with us

बेल्थरा रोड

Ballia- फ़र्ज़ी मतदाता सूची को लेकर सख़्त हुए एसडीएम, नप गए 2 सफ़ाईकर्मी

Published

on

बिल्थरारोड डेस्क : तहसील के एसडीएम संत कुमार ने ग्राम प्रचायत रछौली की मतदाता सूची में हेराफेरी करने के मामलें में तहसील मतदाता पंजीकरण केन्द्र में विकास खण्ड सीयर के सम्बद्ध दो सफाई कर्मी विजय भारद्वाज व चन्द्र प्रताप भानू को निलम्बित किये जाने की संस्तुति भेज दिया है।

खण्ड विकास अधिकारी को लिखे गये पत्र में एसडीएम सन्त कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु तैयार मतदाता सूची में हेराफेरी करने व सत्यनिष्ठा को संदिग्ध पाकर तहसील मतदाता पंजीकरण केन्द्र में सम्बद्ध दो सफाईकर्मी विजय भारद्वाज व चन्द्र प्रताप भानू को निलम्बित किये जाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी बलिया को भेजने के लिए खण्ड विकास अधिकारी सीयर को पत्र लिख दिया है।

पत्र में आरोप है कि ग्राम पंचायत रछौली की मतदाता सूची में 181 मतदाताओं के नाम बढ़ाने की परिवर्धन सूची सुपवाईजर व बीएलओ की ओर से दी गयी थी। जिसमें एसडीएम व तहसीलदार की जानकारी के बगैर इन सफाई कर्मियों ने सुपरवाईजर व बीएलओ के फर्जी हस्ताक्षर से 320 मतदाताओं की सूची वेल्डर को प्रषित कर दी गयी थी। जो 181 मतदाताओं के स्थान पर 320 मतदाताओं के नाम प्रिंट होकर आ गया था।

इतना ही नही विना अनुमति के बगैर नीजी वाहन से पंचायत चुनाव की मतदाता सूची बलिया लेने चले गये थे। जो तहसीलदार द्वारा रोकने पर वापस लौटे। इन कारणों से एसडीएम कुमार ने तहसील मतदाता पंजीकरण केन्द्र से इन दोनों सफाई कर्मियों की सम्बद्धता समाप्त कर मूल विभाग में एडीओ पंचायत के यहां योग दान देने का निर्देश जारी कर उन्हें हटा दिया है।

इस प्रकरण में प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु तैयार मतदाता सूची में ग्राम पंचायत रछौली की मतदाता सूची तैयार हुयी थी। जिसमें 139 फर्जी मतदाता बढ़ने को लेकर रछौली के प्रधान प्रतिनिधि सोहराब अहमद ने एसडीएम संत कुमार को लिखित शिकायती पत्र दिया था। जिसमें एसडीएम कुमार ने तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह को जांच कर आख्या तलब की थी। प्रकरण की जांच बाद तहसील के मतदाता पंजीकरण केन्द्र में तैनात दो सफाई कर्मी विजय भारद्वाज व चंद्रभानु प्रताप भानू को दोषी पाते हुए अपनी आख्या एसडीएम को सौप दी थी।

तहसीलदार की रिपोर्ट आख्या के आधार पर दोनों सफाईकर्मियों के निलम्बन हेतु खण्ड विकास अधिकारी को पत्र लिख दिया है। और उसकी प्रतिलिपि जिला पंचायत राज अधिकारी बलिया, तहसीलदार, एडीओ पंचायत को भी भेज दिया है। इस प्रशासनिक कार्यवाही से रविवार को पंजीकरण केन्द्र के कर्मचारियों में हड़कम्प मचा रहा। इन दोनों सफाईकर्मियों के स्थान पर तहसील के नकल नवीस अर्पण गुप्ता व स.वा.वा. नवीस राम आशीष यादव को सम्बद्ध कर दिया है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेल्थरा रोड

Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा

Published

on

नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।

आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।

आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।

Continue Reading

बेल्थरा रोड

बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल

Published

on

बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।

कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।

Continue Reading

Uncategorized

बलिया में सनसनीखेज वारदात: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका घायल

Published

on

बलिया। जिले में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी बाइक पर स्कूल की एक शिक्षिका को लेकर घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!