बलिया स्पेशल
सिकंदरपुर में कार्यरत कर्मचारियों की लापरवाही से उप जिलाधिकारी नाराज, लेखपाल निलंबित
सिकंदरपुर (बलिया) उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार के तेवर से तहसील सिकंदरपुर में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ज्ञात हो कि तहसील सिकंदरपुर में कर्मचारियों द्वारा आए दिन फरियादियों एवं वादकारियों से दुर्व्यवहार व कार्यों में शिथिलता की शिकायत प्राप्त होती थी कई बार उपजिलाधिकारी द्वारा अधीनस्थों को बुलाकर चेताया भी गया था।
बावजूद उनके द्वारा कार्यों में सुधार नहीं किया गया था जिसके बाद कुछ दिनों पहले ही तहसील के लेखपाल जैनुद्दीन को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने निलंबित किया गया था अब तहसील में कार्यरत करर्मोता गांव के लेखपाल के विरुद्ध मिली शिकायत व कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव ने लेखपाल कमलेश कुमार को मंगलवार को निलंबित कर दिया।
ज्ञात हो की तहसील में भूलेख कंप्यूटर ऑपरेटर रितेश सिंह के साथ सहयोग में लेखपाल करर्मोता कमलेश कुमार को खतौनी के अंश निर्धारण में सहयोग करने के लिए लगाया गया था लेकिन विगत दिनों कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ सहयोग के लिए लगाए गए लेखपाल द्वारा अश्लील शब्दों का प्रयोग एवं चलन प्रक्रिया यंत्र को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिसकी शिकायत कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा उप जिलाधिकारी को लिखित रुप से की गई थी।
जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर व लेखपाल को बुलाकर घटना की जानकारी लिया था लेकिन लेखपाल कमलेश कुमार दूसरे दिन जिलाधिकारी बलिया से मिलकर उपजिलाधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर की शिकायत की गई थी जिससे नाराज जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से अप्रसन्नता जाहिर किया गया था।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर व लेखपाल से 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन कोई स्पष्टीकरण लेखपाल द्वारा नहीं दिया गया जिसको अनुशासनहीनता मानते हुए उप जिलाधिकारी ने मंगलवार को लेखपाल कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया।
इस कार्रवाई से जहां लेखपालों में हड़कंप मचा हुआ है वही वादकारियों एवं फरियादियों में खुशी व्याप्त है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


