बलिया स्पेशल
बलिया में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज़
यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पर मंगलवार शाम अज्ञात बाइक सवारों ने हमला कर दिया । हालांकि, गाड़ी में उनके साथ मौजूद निजी सुरक्षाकर्मियों व समर्थकों ने उन्हें बचा लिया। घटना की जानकारी होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। वहीँ इस पूरे मामले को जिले की एसपी ने सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि हमला नहीं हुआ है बल्कि गाड़ियां खड़ी करने के विवाद में हाथापाई हुई है।
बता दें की अरविंद राजभर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। बताया जाता है कि वे मंगलवार शाम दो लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ मऊ के कसारा में किसी कार्यक्रम से वापस स्थानीय कस्बा लौट रहे थे। अरविंद के अनुसार, रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो ट्रेन गुजरने के कारण वहां हल्का जाम लगा हुआ था। अरविंद के अनुसार, उनकी गाड़ी भी जाम में फंसी थी।
इसी बीच दो बाइकों से पहुंचे चार युवक गाड़ी के आगे खड़े हो गए तथा बोनट पर पीटने लगे। साथ चल रहे उनके दो समर्थक मुन्ना राजभर व मन्नू राजभर के साथ ही ड्राइवर अजीत राजभर गाड़ी से उतरे तो वह उनके साथ उलझ गए।
अरविंद का कहना है कि इसी बीच दो युवक मेरी ओर बढ़े तथा शीशा खुलवाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर बाद सभी हमलावर बाइक पर सवार होकर पकवाइनार की ओर फरार हो गए। अरविंद राजभर ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पकवाईनार पुलिस चौकी के जवान हमलावरों की खोजबीन में जुट गए। सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी तथा प्रभारी कोतवाल मोतीलाल पटेल अरविंद राजभर के आवास पर पहुंच गए तथा मामले की जानकारी ली।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे तथा भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर पर हमले की यह तीसरी वारदात है। बताया जाता है कि करीब दो साल पहले भी उनके उपर उभांव थाना क्षेत्र के जजियापुर गांव के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। यही नहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी थे। चुनाव प्रचार के दौरान मनियर बंधा के पास कुछ लोगों हमला कर दिया था।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


