बलिया स्पेशल
बलिया के डॉ सागर को मिलेगा पुरवैया शिल्प सम्मान, ज़िलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं
बलिया डेस्क : ‘बम्बई में का बा’ गीत लेखन से पूरे देश में प्रसिद्धि पाने वाले बलिया के लाल डॉ. सागर को सिनेमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरवैया शिल्प सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस ख़बर से बलियावासियों में खुशी का माहौल है। बलिया के लोग उनकी तरक्की की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बलिया के ज़िलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने भी जनपदवासियों की ओर से डॉ. सागर को एक पत्र के ज़रिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पत्र में लिखा, “बलिया के कई व्यक्ति देश विदेश में अपनी प्रतिभा से बलिया का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। इस क्रम में डॉ. सागर नई पीढ़ी में एक महत्वपूर्ण नाम हैं, जो ‘बम्बई में का बा’ गीत की रचना के द्वारा काफी लोकप्रिय हुए हैं। इसके अतिरिक्त भी इनके द्वारा आगे भी भोजपुरी सिनेमा में और कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं”।
ज़िलाधिकारी ने आगे लिखा, “जनपदवासियों की ओर से हमारी शुभकामनाएं। डॉ. सागर इसी तरह से प्रगति करते रहें और देश व विदेश के स्तर पर बलिया व बोजपुरी सभ्यता व संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर बनें”।
बता दें कि डॉ. सागर को पुरवैया शिल्प सम्मान सावित्री बाई फुले की जन्म तिथि के अवसर पर 3 जनवरी 2021 को दिया जाएगा। ये राष्ट्रीय सम्मना है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हर साल दिया जाता है। डॉ. सागर को ‘बंबई में का बा’ गीत के लिए इस सम्मान से नवाज़ा जाएगा। इस गीत में उन्होंने कोरोना काल में बिहार व यूपी के प्रवासी मजदूरों के दर्द को बख़ूबी बयां किया है।
कौन हैं डॉ. सागर?
बलिया के नगरा से ताल्लुक रखने वाले डॉ. सागर ने अपनी पी.एचडी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से की है। डॉ. सागर को शुरू से ही शायरी में दिलचस्पी रही है, इसी दिलचस्पी के कारण वह शायर बने और अपने हुनर को फिल्मों में आजमाया और उन्हें कामयाबी भी मिली।
‘लव यू सोनियो’ और ‘मैं और चार्ल्स’ फिल्म के उनके गाने काफी सुने गए। दिलचस्प बात ये है कि भोजपुरी फिल्मों में गीत लिखने वाले डॉ. सागर बॉलीवुड में भी अपनी कलम का लोहा मनवा चुके हैं।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


