Connect with us

बलिया

किसान यात्रा में नारद राय ने भरी हुंकार, कहा- किसानो के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार !

Published

on

बलिया डेस्क : देश में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से किसान यात्रा निकालने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी बलिया नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या मे मोटरसाइकिल जुलूस पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व मे किसान यात्रा निकाली।

ये किसान यात्रा ग्राम पुरास पिंडरी निरुपुर होते हुए सिताकुंड परसिया हल्दी हाँसनगर उधवन छपरा चैन छपरा बजड़हाँ हरिहारपुर होते हुए रेपुरा पहुंची। जहाँ रेपुरा मे विशाल जनसभा का आयोजन किया गया । जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नारद राय ने कहा कि किसानों की यह लड़ाई समाजवादी पार्टी में अपनी लड़ाई मानकर लड़ने का काम किया है।

यह लड़ाई आर-पार की लड़ाई है और विश्वास दिलाना चाहता हूं किसानों को कि आप की लड़ाई में चाहे जितना भी जोखिम उठाना पड़े उठाने का काम हम करेंगे और आपका हक दिलाने का काम करेंगे।

नारद राय ने बलिया के किसानों को इस बात से अवगत कराने का काम किया आपने समाजवादी पार्टी की लड़ाई का परिणाम देखने का काम किया है जब पूरा का पूरा बोहा का इलाका तो हजारों एकड़ जमीन जल मग्न थी जलजमाव हो गया था और पिछले साल भी खेती नहीं हुई थी लगता था इस साल भी खेती नहीं होगी तब हम लोगों ने किसानों की लड़ाई लड़ते हुए 10 दिनों के अंदर बोहा के जलजमाव की समस्या से निदान दिलाया और आज 10000 एकड़ में आप खेती कर रहे हैं और उसे आप के दिन बहुरने वाले हैं।

श्री राय ने यह बताने का काम किया की समाजवादी पार्टी आप की पार्टी है किसानों की पार्टी है नौजवानों की पार्टी है इसलिए आपकी लड़ाई लड़ते रहने का काम करती है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है जो पूँजीपतियों की पार्टी है और पूँजीपतियों को मालामाल करने के लिए कुछ बेचने को तैयार बैठी है ।

रेलवे बेच दिया एयरपोर्ट बेच दिया सरकारी संपत्तियाँ बेचने का काम किया और अब आपके हमारे खेत पर उनकी नजर है भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमारी खेती को गुलाम बनाना चाहती है। श्री राय ने किसानों और नौजवानों से जागने की अपील की और उन्हे चेताया कि अगर देश इन्ही जालिमों और धोखेबाजों के पास रहेगा तो डर है की हिंदुस्तान गुलाम हो सकता है। जो हमारी सीमाएं है वो बिल्कुल असुरक्षित है आज चीन पाकिस्तान क्या अब नेपाल जैसा देश भी आँखें तरेर की बात कर रहा है।

और ऐसी स्थिति में हमारा किसान, नौजवान और व्यापारी उदास होगा जब उसकी रोजी रोटी पर संकट पड़ेगा तो यह देश दूसरे रास्ते पर जाने को मजबूर हो जाएगा इसलिए हम भारतीय जनता पार्टी के सरकार चलाने वाले लोगों को यह सुझाव देना चाहते है की जितना जल्दी हो सके किसानों की समस्याओं का निदान करना चाहिए ।

श्री राय ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री देश का गृह मंत्री देश का कृषि मंत्री कोई भी आदमी किसानों की बातों को समझने का काम क्यों नहीं कर रहा है किसान जिन बातों को आप टीवी पर बता रहे हैं उन्हीं बातों को लिखित में मांग रहा है आपको बोलने में और करने में फर्क है इस अंतर को दूर करने की सिफारिस करता हूँ ।

सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री संजय उपाध्याय जी ने कहा की हम किसान परिवार के हैं हम किसान की वेदना को ठीक से समझने का काम करते हैं। किसान के सवाल पर हम लोगों ने सड़क पर उतरने का काम किया है ।

आज किसान भुखमरी के कगार पर है किसान को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है इसी को दिलाना है और इसी के लिए माननीय अखिलेश यादव जी ने यह भी कहा है कि देश में अगर किसानों को दोगुना आय की बात सरकार ने कही है तो उसको पूरा करना चाहिए और किसानों के लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए सभा को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश पांडे जी ने कहा कि हमारे इलाके में जो किसान हैं उनकी हालत इतनी खराब है कि वो अब खेती करना नहीं चाहते खेती ना करने का परिणाम है कि बेरोजगार सड़क पर घूम रहे है ।

श्री पांडे ने भी उचित मूल्य की मांग सभा मे उठाई। सभा को समाजवादी के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर चतुर्वेदी जी ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम,मुन्ना यादव ब्लॉक प्रमुख, अनिल पांडे,अवधेश राय जी जिला पंचायत सदस्य, शिवजी यादव प्रधान,

परमेश्वर यादव प्रधान, भुनेश्वर राय प्रधान, ब्रह्मदेव यादव पूर्व प्रधान सुदामा यादव, रविंद्र यादव, अनिल राय, विजय बहादुर सिंह, सुभाष राय, राजकुमार पांडे, छोटू पासवान विजय यादव सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया सभा की अध्यक्षता रेपुरा के प्रधान श्री राजेंद्र यादव ने एवं संचालन अखिलेश राय ने किया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

Published

on

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चिलचिलाती धूप के बावजूद फेफना सहित आसपास के गांवों में पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी दस्तों ने नोहा-ख्वानी और मातम कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

फेफना में निकले मातमी जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने पारंपरिक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं समाजसेवी लडू अंसारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई, जिसकी लोगों ने सराहना की।

जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला पहुंचा, जहां परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

फेफना के अलावा तीखा, मिठवार, पक्काकोट, बहादुरपुर, सिंहपुर, एकौनी, बलेजी, सागरपाली, अमडारी, निधरिया और मिढ्ढा गांवों में भी मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखी। पर्व सकुशल संपन्न होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बलेजी में लगे मेले का भी आनंद लिया।

ग्रामीणों ने कहा कि मोहर्रम केवल शोक का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, सत्य और कुर्बानी का संदेश देने वाला अवसर है, जो समाज में भाईचारा, एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।

Continue Reading

featured

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

Published

on

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांसडीह में स्थापित की गई बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन पिछले एक वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की यह महत्वपूर्ण मशीन अस्पताल परिसर तक पहुंचने के बावजूद अब तक चालू नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मशीन के संचालन से लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, कार्डियक प्रोफाइल, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और आयरन समेत करीब 30 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचें सीएचसी स्तर पर ही उपलब्ध हो सकती हैं। फिलहाल इन जांचों के लिए मरीजों को जिला अस्पताल या निजी पैथोलॉजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।

सीएचसी बांसडीह में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सामान्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद गंभीर बीमारियों से जुड़ी कई आवश्यक जांचों का अभाव बना हुआ है। ऐसे में मशीन का चालू होना क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। अनुमान है कि इससे क्षेत्र की लगभग 40 हजार आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर एक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण है, जिसे क्लिनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर भी कहा जाता है। यह रक्त, प्लाज्मा और सीरम जैसे जैविक नमूनों की रासायनिक जांच कर विभिन्न रोगों के सटीक निदान में मदद करता है। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि उन्हें मशीन के स्थापित न होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर मशीन को शीघ्र चालू कराने की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ ने कहा कि मशीन के संचालन से बांसडीह सीएचसी में कई महत्वपूर्ण जांचें शुरू हो जाएंगी, जिससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। अब क्षेत्रवासियों को मशीन के जल्द शुरू होने का इंतजार है।

Continue Reading

बलिया

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

Published

on

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

ज्ञापन में रघुनाथपुर, दुबहड़ और आईटीआई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने, जर्जर तारों को बदलने, कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, फीडरों और लाइनों का नियमित रखरखाव कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

इस दौरान गड़वार क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने में व्यस्त अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। उनकी अनुपस्थिति में विभाग द्वारा अधिकृत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

अरविन्द गिरि ने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से आम जनता, किसान, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और छोटे व्यवसायी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी लोग आम जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और शासन-प्रशासन की होगी।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!