Uncategorized
शादियों को लेकर डीएम का बड़ा बयान, बोले- कोरोनाकाल में लापरवाही का नतीजा देख चुके हैं बलियावासी!
बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने आगाह किया है कि शादियों या त्योहार में बेपरवाह नहीं रहें, जबकि कोरोना से बचने के लिए सावधानी अवश्य बरतें। मास्क पहनें और शारीरिक दूरी बनाकर रहें। ठंढी के मौसम में एक बार फिर इसके प्रसार की चेतावनी मिल रही है। हम सब देख भी चुके हैं कि बीते अप्रैल में विभिन्न मांगलिक आयोजन व खरीदारी करते समय लापरवाही हुई, जिसका नतीजा हुआ कि जिले में कोरोना मरीजों की रिकार्ड वृद्धि हुई।
जिलाधिकारी शाही ने कहा है कि कई जिलों में अब फिर कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। शासन के साथ उच्च न्यायालय की ओर से भी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग की सतर्कता का अनुपालन सुनिश्चित कराने की चेतावनी मिलती रही है। इसलिए जनता की सुरक्षा के लिए ही अब सख्ती बरती जाएगी।
होटल व मैरेज हाल के लिए दिए यह निर्देश- जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि शादी/विवाह सम्बन्धी आयोजन के लिए बुक होने वाले होटल, मैरेज हाल व लॉन के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क, जिसमें सेनेटाईजर, थर्मल स्कैनिंग तथा मास्क की व्यवस्था हो, होना चाहिए। यह जिम्मेदारी सम्बन्धित होटल, मैरेज हाल, लॉन के मालिक का होगा।
अगर ऐसा नहीं होता है तो मालिक की जवाबदेही होगी और उनके विरूद्ध आपदा अधिनियम, महामारी अधिनियम य दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाही होगी।
सीओ-एसओ प्रवर्तन कर सुनिश्चित कराएंगे यह व्यवस्था- डीएम श्री शाही ने इस व्यवस्था का अनुपालन कराने के लिए प्रवर्तन कार्य की जिम्मेदारी सम्बन्धित क्षेत्र के सीओ व एसओ को दी है। सिटी मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में भ्रमण कर इस पर नजर रखेंगे और अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
featured2 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured5 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां






