बलिया स्पेशल
बलिया- पीड़ित परिवार से मिलने गए रोहित सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, धरने पर बैठी युवा चेतन
बलिया डेस्क : युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को +919026227700 अज्ञात नम्बर से धमकी मिली है।अज्ञात नम्बर से फ़ोन करके किसी ने युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी दी है। श्री सिंह को दुर्जनपुर जाने पर अज्ञात नम्बर से सवाल पूछा गया है।
श्री सिंह को जयप्रकाश पाल के लिए न्याय की लड़ाई रोकने के लिए धमकी दी गई है।युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक इस पूरे घटना को लेकर बलिया के मालदेपुर मोड़ पर NH- 31 पर धरना पर बैठ गए हैं। श्री सिंह के साथ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी भी धरना पर बैठ गए हैं।धीरे-धीरे बलिया के कोने-कोने से आमलोगों का जुटना शुरू हो गया है धरना स्थल पर। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की रोहित को धमकी देकर लोकतंत्र पर हमला किए गया है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की रोहित अपराध के खिलाफ लड़ रहे हैं तो सत्ताधारी लोग जान मारने की धमकी दे रहे हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना अन्याय के खिलाफ लड़ेगी।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की दुर्जनपुर के दुर्जन को योगी सरकार बचाना चाहती है।श्री सिंह ने कहा की पिछड़ा समाज के बेटा जयप्रकाश पाल की सरेआम हत्या कर दिया गया और हम जयप्रकाश पाल के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं तो मुझे मारने का धमकी दिया जा रहा है।श्री सिंह ने कहा की हम बीच सड़क पर बैठे हैं जिसको मारना है मार दो पर हम पीछे नहीं हटेंगे।
श्री सिंह ने कहा की सामंत बनाम वंचित की लड़ाई में हम वंचित के साथ हैं।श्री सिंह ने कहा की अगर मेरी हत्या होगी तो इसके ज़िम्मेवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।श्री सिंह ने कहा की हम किसी जाति के खिलाफ नहीं हैं पत्रकार रतन सिंह की हत्या हुई तो सबसे पहले हम आवाज उठाने गए थे।बलिया के गौरव पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को भारत रतन दिलाने के लिए पहली बार बलिया से लेकर दिल्ली तक हमने संघर्ष किया और आज मुझे क्षत्रिय विरोधी कहा जा रहा है।श्री सिंह ने कहा हम जमात में विश्वास रखते हैं।
श्री सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में 2022 में महापरिवर्तन हेतु सबों को आगे आना होगा।इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,बैजू राय,अजय ओझा,भरत यादव,सैफ नवाज,चमचम तिवारी,सन्नी तिवारी,निखिल यादव,नागा राय,देव पांडेय,त्रिभुवन पांडेय,मो. शमिम आदि उपस्थित रहे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


