Uncategorized
बलिया में हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए कहीं प्रदर्शन तो कहीं कैंडल मार्च
बलिया डेस्क : हाथरस गैंग रेप व हाल ही मे संसद मे पास किये गये किसान बिल के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया। बलिया के ग्राम सभा फ़िरोज़पुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जला कर 2 मिनट का मौन रखा एवं प्रदेश की बेटियों के साथ हो रहे हैवानियत पर विरोध दर्ज कराते हुए श्रद्धांजली दी।
आज संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर परिसर भृगु आश्रम बलिया में सभी कांग्रेस जन हाथरस की दलित बेटी मनीषा वाल्मीकि के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया और गत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा की एवं कैंडल जलाया। pic.twitter.com/f8c3goYFxH
— Ballia Congress (@INCBallia) October 2, 2020
वहीँ कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर परिसर भृगु आश्रम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दलित बेटी मनीषा वाल्मीकि के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया और प्रार्थना सभा की एवं कैंडल जलाया।
ग्राम सभा फ़िरोज़पुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जला कर 2 मिनट का मौन रखा एवं प्रदेश की बेटियों के साथ हो रहे हैवानियत पर विरोध दर्ज कराते हुए श्रद्धांजली दी। pic.twitter.com/6vAarkRhkk
— Ballia Congress (@INCBallia) October 2, 2020
वहीँ बैरिया व मुरली छपरा विकास खण्ड मुख्यालय पर भी कांग्रेस ने धरना प्रर्दशन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारियों को सौंपा।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoधूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?
-
featured1 week agoआवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश
-
featured2 days ago‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन







