Uncategorized
बलिया में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, एग्ज़ाम में सवाल ज़्यादा, समय कम!
बलिया डेस्क : जननायक चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी महाविद्यालय में लास्ट ईयर और सेमेस्टर का एग्ज़ाम आज 7 तारीख़ से शुरू हो गया है लेकिन इसके साथ ही छात्रों के लिए एक बड़ी परेशानी झेलने पड़ रही है. दरअसल मामला कुछ यूँ है कि पहला एग्ज़ाम ख़त्म होने के साथ ही छात्रों ने शिकायत की है कि इस एग्ज़ाम में वक़्त कम दिया गया है जिसकी वजह से तमाम छात्रों के सवाल छूट गए.
छात्रों की शिकायत है कि यूनिवर्सिटी ने एग्ज़ाम के लिए जो वक़्त निर्धारित किया है, सवालों के हिसाब से वह बेहद कम है और तय समय में पूरा पेपर कर पाना काफ़ी मुश्किल है. आज कई छात्रों के तमाम सवाल कम वक़्त होने की वजह से छूट गए.
ऐसे में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक और यूनिवर्सिटी प्रशासन से अपील की है कि एग्ज़ाम के लिए निर्धारित समय सीमा को बढ़ाया जाए ताकी किसी भी छात्र का कोई सवाल न छूट पाए और उनका रिज़ल्ट ख़राब न हो. छात्रों का कहना है कि यह सवाल हमारे भविष्य से जुड़ा है.
ऐसे में यूनिवर्सिटी को तत्काल इस दिशा में कदम उठाना होगा. इसके अलावा छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के नाम एक लेटर भी लिखा है और कल यूनिवर्सिटी जाकर उनसे मुलाक़ात भी करेंगे. ऐसे में देखना है इस मामले में प्रशासन क्या फ़ैसला लेता है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि अगर निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं हुआ तो छात्रों का काफ़ी नुक़सान हो सकता है.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।








