featured
होम आइसोलेशन वाले मरीजों को पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर होने ज़रूरी- बलिया डीएम
बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने होम आइसोलेशन वाले मरीजों से साफ कहा है कि उनके पास थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर का होना अनिवार्य है। प्रतिदिन उनकी जांच करने जाने वाली टीम को निर्देश दिया है कि इसको भी हर हाल में देख लें कि हर मरीज के पास ये दोनों उपकरण हों। जिस मरीज के पास पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर नहीं होगा, उनको फैसिलिटी सेंटर में भेज दिया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि ‘ऐसा संज्ञान में आया है इन उपकरणों का मूल्य अधिक होने तथा हर क्षेत्र में उपलब्धता नहीं होने के कारण भी लोग नहीं ले पा रहे हैं।’ इसके लिए मेडिकल स्टोर एसोसिएशन से वार्ता कर इन उपकरणों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया है। साथ ही जनपद के 25 मेडिकल स्टोर पर उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है।
यह है जरूरी उपकरणों का न्यूनतम मूल्य- डीएम श्री शाही ने बताया कि थ्री लेयर मास्क (romsons) के 25 पीस का मूल्य 85 रुपये, पल्स ऑक्सीमीटर 755 रुपये, सोडियम हाइपोक्लोराइट 30 रुपये प्रति लीटर, विटामिन सी 30 टेबलेट 40 रुपये में, विटामिन डी3 की गोली 10 रुपये में तथा डिजिटल थर्मामीटर 180 रुपये जैसे न्यूनतम मूल्य पर देने की सुविधा दी गई है। पॉजिटिव मिलने पर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज के पास यह उपकरण हर हाल में होने चाहिए। नहीं होने पर उन्हें तमाम दिक्कतें हो सकती हैं।
इन मेडिकल स्टोर पर रहेगा उपलब्ध- जिलाधिकारी ने उन 25 मेडिकल स्टोर की जानकारी देते हुए बताया कि बलिया शहर में प्रकाश मेडिकल स्टोर, भारत मेडिकल हॉल, भारत मेडिकल स्टोर, 7 टू 11मेडिकल शॉप, दवा केंद्र, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, दवा संगम, श्रीराम मेडिकल स्टोर, हिंदुस्तान फार्मेसी से इन सामानों को खरीदा जा सकता है।
इसी प्रकार बांसडीह में आदर्श मेडिकल स्टोर, सक्षम मेडिकल स्टोर तथा वर्मा मेडिकल्स, सहतवार में हरि ओम मेडिकल स्टोर, बैरिया में बाबा मेडिकल स्टोर व संजय मेडिकल स्टोर, रानीगंज में बालेश्वर मेडिकल स्टोर व कृष्णा मेडिकल स्टोर, लालगंज में भूषण मेडिकल स्टोर, चितबड़ागांव में बाबा मेडिकल स्टोर, केवरा में राधेश्याम मेडिकल स्टोर, सिकंदरपुर में जनता मेडिकल स्टोर, पूजा मेडिकल स्टोर व पंकज मेडिकल स्टोर, बेल्थरारोड में एफबीएसएस मेडिकल स्टोर, जयसवाल मेडिकल स्टोर व राहुल मेडिकल स्टोर, रसड़ा में सरोज मेडिकल स्टोर, दवा केंद्र व दुर्गावती मेडिकल स्टोर तथा नगरा में मनोज मेडिकल स्टोर पर ये उपकरण न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध है।
होम आइसोलेशन में इसलिए जरूरी है ऑक्सीमीटर- ऑक्सीमीटर क्यों जरूरी है, इस बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि कई ऐसे केस में देखा जा रहा है कि जिनमें कोई लक्षण नहीं है, लेकिन उनका ऑक्सीजन लेवल अचानक कम हो जा रहा है। इस वजह से उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। इसी को देखते हुए होम आइसोलेट हर मरीज को ऑक्सीमीटर रखने के निर्देश दिए गए हैं, चाहे उनमें लक्षण हों या नहीं। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर 96 से 100 के बीच ऑक्सीजन होना चाहिए। अगर यह 96 से नीचे होता है तो अलर्ट हो जाना चाहिए क्योंकि 92 से नीचे खतरनाक हो जाता है।
बलिया की और खबरों को जानने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें @balliakhabar और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @balliakhabar पर क्लिक करें।
featured
जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में 26 से 28 जून तक बलिया के विभिन्न क्षेत्रों में तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन होगा, जिसमें वाराणसी और लखनऊ से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों और जरूरतमंदों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श देंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी की पुत्रवधू डॉ. सुषमा शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य सेवा अभियान का उद्देश्य गांवों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है। शिविर में नेत्र, अस्थि, श्वास एवं सामान्य रोगों की जांच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर का पहला चरण 26 जून को करनई स्थित वृंदावन शिक्षण संस्थान, दूसरा 27 जून को रतसर स्थित डी.एस. मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज तथा तीसरा 28 जून को सोहांव क्षेत्र के पिपरा कला स्थित प्रभा मंडपम में आयोजित किया जाएगा। सभी शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।
आयोजकों के अनुसार लखनऊ और वाराणसी के अनुभवी चिकित्सकों की टीम लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करेगी तथा आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी देगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही मिल सकेगा।
डॉ. सुषमा शेखर ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जननायक चन्द्रशेखर के जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है।
featured
लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्थाओं में गंभीर लापरवाही की बात सामने आई है, जिसके बाद कई जिलों में प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की जांच शुरू कर दी है।
इसी बीच बलिया जिले में भी बिना मानकों और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहे सैकड़ों कोचिंग संस्थानों को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से लेकर बेल्थरा रोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया जैसी तहसीलों तक अनेक कोचिंग सेंटर संकरी गलियों, बहुमंजिला भवनों और व्यावसायिक परिसरों में संचालित हो रहे हैं, जहां न तो अग्निशमन उपकरण दिखाई देते हैं और न ही आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कोचिंग संस्थान क्षमता से अधिक छात्रों को बैठाकर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। अधिकांश भवनों में फायर एनओसी, आपातकालीन निकास, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा मानकों की स्थिति की कभी जांच नहीं होती। ऐसे में यदि कोई दुर्घटना होती है तो हालात बेहद भयावह हो सकते हैं।
लखनऊ हादसे के बाद कानपुर समेत कई जिलों में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और कई संस्थानों को सील भी किया गया है।
अब सवाल यह है कि क्या बलिया प्रशासन भी जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों का व्यापक सर्वे कराएगा? क्या बिना मानक और बिना सुरक्षा व्यवस्था के चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच होगी? लखनऊ की त्रासदी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
(यह जनहित से जुड़ा विषय है। प्रशासन को जिले के सभी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एनओसी और भवन मानकों की तत्काल जांच करानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना से बचा जा सके।)
featured
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर नया इतिहास रच दिया।
गुरुवार की सुबह विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले दर्जनों विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद जी एवं प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
परीक्षा परिणाम में चैतन्य कुमार ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित मिश्रा ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सजल शेखर तिवारी 92 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
इसके अलावा अविरल तिवारी, रोहन गिरी, शिवराज चौहान, अनन्या सिंह, आस्था गुप्ता, अंशुमान सिंह, शिवम सिंह, भूमि सिंह एवं प्रिया मौर्य सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चैतन्य कुमार के पिता अनिल कुमार (प्रधानाचार्य, जूनियर हाई स्कूल नरही) तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सजल शेखर तिवारी के पिता देवेश तिवारी को भी विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो पाई है।
-
featured18 hours agoजननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
-
बलिया18 hours agoअघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन
-
featured20 hours agoलखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?
-
बलिया19 hours agoबलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला





