featured
ऑटो ड्राइवर भाइयों की कहानी- परेशान होकर घर आए, बलिया में रोज़गार नहीं मिला तो लौटे मुंबई!
बलिया डेस्क : लॉकडाउन में रोज़गार खत्म होने की वजह से जो लोग मुंबई से अपने गांव लौट आए थे, वह अब रोज़गार की तालाश में फिर से मुंबई का रुख़ कर रहे हैं। ऐसे ही लोगों में ऑटो चलाने वाले बलिया के दो भाई हरेंद्र यादव और नरेंद्र यादव भी शामिल हैं। हरेंद्र मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद अपने परिवार के साथ ऑटो चलाकर बलिया वापस लौट आए थे।
हरेंद्र को मुंबई से इसलिए निकलना पड़ा था क्योंकि लॉकडाउन लागू होने के बाद उनके पास कोई काम नहीं बचा था। हरेंद्र के साथ उनके भाई नरेंद्र भी बलिया वापस आ गए थे। नरेंद्र भी ऑटो ड्राइवर हैं। दोनों भाइयों को उम्मीद थी कि उन्हें गांव में कोई काम मिल जाएगा, जिससे कि उन्हें वापस मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें मजबूरन मुंबई वापस लौटना पड़ा।
हिंदुस्तान टाइम्स को हरेंद ने बताया, “गांव में कमाई का ज़रिया नहीं है। हमने आसपास के सारे गांव में नौकरी पाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। हमारे पास गुज़ारा करने के लिए ज़मीन भी नहीं है। इसलिए हमने वापस मुंबई जाने का फैसला किया। दोनों भाइयों के साथ ही आसपास के गांव के 8 और ऑटो ड्राइवर 12 अगस्त को मुंबई के लिए निकले थे।
सफर के दौरान उन्होंने लगभग लगातार गाड़ी चलाई और रात में कुछ घंटों के लिए रुके। हरेंद्र ने बताया, ”ट्रैफिक से भरे हाईवे पर ऑटो चलाना बहुत मुश्किल था लेकिन हम कामयाब रहे। हमने ईंधन और भोजन पर लगभग 6,000 रुपये खर्च किए।” 16 अगस्त को जब ऑटो ड्राइवर्स का काफिला ठाणे पहुंचा तो वहां बहुत कुछ बदल चुका था। हरेंद्र के भाई नरेंद्र ने कहा “मुझे घर तलाश करने में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। हमारे साथ काम करने वाले ज्यादातर लोग अपने गांव जा चुके हैं और वापस नहीं लौटे हैं।
इसलिए, अब उधार लेना मुश्किल हो गया है और हमें सवारी भी बहुत कम मिल रही है”। महामारी ने आजीविका से अलग परिवार को भी तितर-बितर कर दिया किया है। पांच बच्चों के पिता नरेंद्र यादव ने कहा, “हम अपनी पत्नी और बच्चों को इस बार नहीं लाए, क्योंकि शहर में बिना किसी अच्छी कमाई के परिवार का गुजारा करना बहुत मुश्किल है”। उन्होंने आगे कहा, “मेरे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। मैं उन्हें अब किसी अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लायक नहीं हूं। मुझे डर है कि मेरे बच्चे बिना शिक्षा के मेरे जैसे न रह जाएं”।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा





