बलिया
हरियाणा में फंसे लोगों को लाने की प्रक्रिया शुरू, जाने जिले में कहां रखे जाएंगे प्रवासी….
बलिया: जिले के ऐसे व्यक्ति, जो अन्य प्रांतों में जीवन यापन कर रहे हैं तथा लाकडाउन की वजह से फंसे हैं और वे अपने मूल स्थान पर आना चाहते हैं, उनकी वापसी के लिए शासन स्तर से चरणबद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि फिलहाल, हरियाणा राज्य में काम करने वाले लोगों की वापसी की प्रक्रिया शुरू है। अन्य प्रांतों से भी लोगों को वापस लाया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों की जनपद में वापसी के बाद मेडिकल जांच कराकर 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी सेंटर में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बलिया में 10 हजार व्यक्तियों की वापसी की संभावना है। इस हिसाब से विद्यालयों, संस्थानों और उनके परिसर को क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी सेंटर के रूप में प्रयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम गठित कर हर सेंटर में रखे गए व्यक्तियों का समय-समय पर मेडिकल जांच होती रहेगी।
जिले में कुल 103 क्वारंटाइन सेंटर, सबके बनाए गए प्रभारी
जिलाधिकारी ने सभी तहसील क्षेत्र में कुल मिलाकर 103 क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी सेंटर बनाया है। इसमें सबसे ज्यादा सदर तहसील क्षेत्र में 28 सेंटर हैं। इसके अलावा रसड़ा में 18, सिकन्दरपुर में 11 सेंटर, बेल्थरारोड में 15 सेंटर, तहसील बैरिया में 13 सेंटर, बांसडीह में 18 क्वारंटाइन फैसिलिटी सेंटर बनाए गए हैं। हर सेंटर पर एक-एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसील स्तर पर एसडीएम इसके प्रभारी अधिकारी होंगे, जबकि एडीएम बलिया ओवरऑल इंचार्ज होंगे।
हर सेंटर पर नोडल अधिकारी भ्रमण कर 28 तक देंगे रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि क्वारंटाइन फैसिलिटी सेंटर के प्रबंधक के साथ परिसर का भ्रमण कर 28 अप्रैल तक एसडीएम के माध्यम से रिपोर्ट देंगे। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रख कमरों की संख्या, विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। लोगों के सोने के लिए गद्दा, चादर, बिस्तर की आपूर्ति के लिए पहले से टेंट हाउस आदि के माध्यम से कर लेंगे। बेसिक शिक्षा की परसोइया के माध्यम से रसोईघर का संचालन तथा पंचायती राज के माध्यम से सफाई कर्मियों के माध्यम से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। हर सेंटर पर तीन-तीन सफाईकर्मी की तैनाती होगी।
विवरण तैयार करने की जिम्मेदारी डीआईओएस व बीएसए को
– सभी क्वारंटाइन सेंटर पर आने वाले व्यक्तियों का विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार करने की जिम्मेदारी डीआईओएस और बीएसए को दी गई है। इसमें अपने विभाग के कर्मियों की तैनाती कर व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। हर एक व्यक्ति का डाटा तैयार कर प्रतिदिन रिपोर्ट करना होगा।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


